फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yousuf pathan slapped a man in dressing room.

यूसुफ ने ड्रेसिंग रूम में किसे मार दिया थप्पड़

Thu, 25 Dec 2014 05:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Dec 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
yousuf pathan slapped a man in dressing room.

मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के लिए एक मैच बडौ़दा और जम्मू-कश्मीर टीम के बीच रिलांयस क्रिकेट स्टेडियम बडौ़दा में खेला गया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रह चुके युसुफ पठान बड़ौदा टीम से खेल रहे थे।

विज्ञापन


मैच के दौरान स्टेडियम में बैठा एक दर्शक पठान और अन्य खिलाड़ियों पर लगातार फब्तियां कसे जा रहा था। हद तो तब हो गई जब वह शख्स अपनी सीमाएं पार करते हुए आपत्तिजनक शब्दों तक पहुंच गया। उसकी बातों से पठान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में बुलाकर लगाए थप्पड़

yousuf pathan slapped a man in dressing room.

मैच के दौरान तो युसुफ पठान ने अपने आप पर काबू कर दिया लेकिन मैच खत्म होने के बाद उन्होंने उस व्यक्ति को ड्रेसिंग रूम
में बुलाया और दो तमाचे जड़ दिए।

बड़ौदा क्रिकेट सो‌सिएशन(बीसीए) के सचिव आयुष्मान गायकवाड़ के अनुसार, 'उस शख्स का व्यवहार मैच के दौरान काफी गलत था। वह सभी खिलाड़ियों पर गलत टिप्पणी करते जा रहा था। हालांकि बाद में उस शख्स के परिवारवालों ने खिलाड़ियों से मिलकर उसके किए की माफी मांग ली है।'

वहीं बीसीए के दूसरे सचिव स्नेहल पारिख का कहना है कि रेफरी मामले की रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed