फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   young Face who becomes CrorePATI

टीम इंडिया के लिए खेले बगैर एक ही दिन में बन गए करोड़पति

Sun, 07 Feb 2016 10:40 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
young Face who becomes CrorePATI

पिछली बार आईपीएल के सबसे महंगे बिकने वाले युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक के लिए इस बार की लीग की नीलामी बेहद निराशाजनक रही हो लेकिन कई ऐसे भी हैं जो एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले बगैर करोड़पति ही बन गए। कंगारू ऑलराउंडर शेन वाटसन 9.5 करोड़ रुपए में बिकने के साथ ही सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वाटसन के बाद पवन नेगी, क्रिस मौरिस और मोहित शर्मा इस नीलामी से सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ी रहे।

विज्ञापन


आईपीएल में चौंकाने वाली नीलामी में कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट की रही जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा। वह अपने 30 लाख की बेस प्राइज से काफी महंगे में बिके। नीलामी में कई चौंकाने वाली बोली भी लगी। आइए, जानते है आईपीएल-9 की नीलामी में उन चेहरों को जिन्हें अभी अपनी पहचान बनानी है, लेकिन इस नीलामी ने उन्हें एक ही दिन में करोड़पति बना दिया।
विज्ञापन


शुरुआत, ऑलराउंडर पवन नेगी से करते हैं। पिछले दिनों एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले बगैर एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किए दिल्ली के ऑलराउंडर नेगी के लिए यह समय बेहद शानदार चल रहा है। नेगी को अभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करनी है लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 8.5 करोड़ में खरीद लिया। नीलामी में उन्होंने दिग्गज युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल के बल्लेबाज करुण नायर जिन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करनी है वो भी करोड़पति बन गए हैं। करुण का बेस प्राइज सिर्फ 10 लाख था लेकिन जबरदस्त उछाल मारते हुए वह अपनी बेस प्राइज से काफी महंगे करीब 40 गुना ज्यादा की कीमत में बिके। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।

रिषभ बने भारतीय क्रिकेट के सबसे कम उम्र के नए करोड़पति

young Face who becomes CrorePATI

21 साल के हरियाणा के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा इस नीलामी से करोड़पति बन गए हैं। अपनी बेस प्राइज 10 लाख से करीब 42 गुना ज्यादा 4.2 करोड़ रुपए में बिके। गुजरात लायंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच संघर्ष के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया।

नीलामी के ही दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में शानदार शतक और अंतिम लीग मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 18 साल के रिषभ पंत भी एक ही दिन में करोड़पति हो गए। शुरुआत में मुंबई और आरसीबी रेस में थी लेकिन बाजी दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथ लगी और 1.9 करोड़ में पंत को खरीद लिया।

रिषभ की तरह 22 साल के एकलव्य द्विवेदी जो रणजी में यूपी के लिए खेलते हैं भी करोड़पति क्रिकेटर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 20 लाख के बेस प्राइज से 5 गुना जंप लगाते हुए एक करोड़ में गुजरात लायंस की टीम से जुड़ गए। गुजरात की कमान यूपी के ही सुरेश रैना के हाथों में है। हालांकि वह पहले भी चेन्नई और पुणे की टीम में थे।

ऐसे ही कम चर्चित नामों में 25 साल के फिरकी गेंदबाज मुरुगन अश्विन का भी है। मुरुगन अपने बेस प्राइज से 45 गुना ज्यादा में बिके हैं। 10 लाख के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को पुणे सुपरजाइंटस ने 4.5 करोड़ में खरीदा। इसी तरह एक और अनसुना नाम है केसी करिअप्पा का। करिअप्पा को किंग्स इलेवन पंजाब ने 80 लाख में खरीदा है। वह करोड़पति बनने से थोड़ा चूक गए लेकिन वह बेस प्राइज से 24 गुना ज्यादा में बिके हैं।

20 साल के राजस्थान के तेज गेंदबाज नाथू सिंह भी करोड़पति क्रिकेटर बन गए हैं। 10 लाख की कीमत वाले नाथू को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके आदित्य तारे भी करोड़पति हो गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में खरीदा है।

नए सितारे बने करोड़पति पर पुराने चेहरे नहीं बिके

young Face who becomes CrorePATI

आईपीएल-9 के लिए लगी खिलाड़ियों की नीलामी में कई सेलेब्रेटी और फ्रेंचाइची टीमों के मालिक शामिल हुए। मुंबई इंडियंस का स्वामित्व रखने वाली नीता अंबानी, बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक प्रिटी जिंटा, विजय माल्या (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के अलावा पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग, वीवीएस लक्ष्मण, टाम मूडी, ब्रैड हौज और डेनियल विटोरी ने बोली प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगी मगर पहले दौर में कई खिलाड़ी बिना बिके रह गए। इनमें ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान ऐरोन फिंच, पूर्व कप्तान जॉर्ज बैली, न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, ऑस्ट्रेलिया के फार्म में चल रहे बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा शामिल हैं।

पूर्व कैरेबियाई कप्तान डेरेन सैमी, माइकल हसी, डेविड हसी, एडम वोग्स, ब्रैड हैडिन, चेतेश्वर पुजारा, एस बद्रीनाथ और मुनफ पटेल को भी कोई खरीददार नहीं मिला। बाद में ऐरोन फिंच को गुजरात लायंस ने बेसप्राइज एक करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed