{"_id":"61843047fdf0de113247a291","slug":"yorkshire-county-cricket-club-suspended-from-hosting-international-matches-over-racism-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लवाद विवाद: ईसीबी ने यॉर्कशायर क्लब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नस्लवाद विवाद: ईसीबी ने यॉर्कशायर क्लब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से किया निलंबित
Fri, 05 Nov 2021 12:41 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:41 AM IST
सार
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यॉर्कशायर कॉउंटी क्रिकेट क्लब को किसी भी अंतरराष्ट्रीय या बड़े मुकाबले की मेजबानी करने से प्रतिबंधित कर दिया है। ईसीबी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि क्लब ने अपने पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक द्वारा लगाए गए नस्लवाद के आरोपों को सही तरह से नहीं संभाला।
विज्ञापन
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यॉर्कशायर कॉउंटी क्रिकेट क्लब को किसी भी अंतरराष्ट्रीय या बड़े मुकाबले की मेजबानी करने से प्रतिबंधित कर दिया है। ईसीबी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि क्लब ने अपने पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक द्वारा लगाए गए नस्लवाद के आरोपों को सही तरह से नहीं संभाला।
विज्ञापन
ईसीबी ने कहा, 'यह साफ़ है कि वाईसीसीसी ने अजीम रफीक के मामले की सही तरीके से जांच नहीं की जो अस्वीकार्य और इसकी वजह से खेल की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।'
विज्ञापन
यॉर्कशायर के बल्लेबाज गैरी बैलेंस जिन्होंने बुधवार को स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने पुराने साथी अजीम रफीक पर नस्लभेदी टिपण्णी की थी, उन्हें भी इंग्लैंड की सिलेक्शन से अनिश्चितकाल के लिए बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन
ईसीबी ने कहा, 'किसी भी नियामक जांच के पूरा होने से पहले, बोर्ड गैरी बैलेंस के संबंध में तत्काल कार्रवाई करना चाहता है। हालांकि जांच पूरा होने के बाद इस फैसले में बदलाव भी हो सकता है।'
गौरतलब है कि पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान अजीम रफीक ने पिछले साल कहा था कि उन्हें यह अहसास कराया गया कि वह यॉर्कशायर में एक बाहरी हैं।