{"_id":"6575c58e0b34c1f56b051e61","slug":"year-ender-2023-india-cricket-team-performance-bilateral-series-and-icc-trophy-know-full-stats-2023-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2023: द्विपक्षीय सीरीज में वर्चस्व कायम, आईसीसी ट्रॉफी से रहे दूर; ऐसा रहा टीम इंडिया के लिए यह साल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Year Ender 2023: द्विपक्षीय सीरीज में वर्चस्व कायम, आईसीसी ट्रॉफी से रहे दूर; ऐसा रहा टीम इंडिया के लिए यह साल
Sun, 31 Dec 2023 11:52 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:52 AM IST
सार
भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हुआ। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से टीम इंडिया एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल कैसा रहा...
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 एक शानदार साल रहा। टीम इंडिया ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। उसने द्विपक्षीय सीरीज से लेकर आईसीसी टूर्नामेंट तक में बेहतर खेल दिखाया। हालांकि, भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हुआ। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से टीम इंडिया एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह साल कैसा रहा...
दो टेस्ट सीरीज में जीती टीम इंडिया
भारत ने 2023 में दो टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया। फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज हुई। टीम इंडिया ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया और 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। इसके बाद टीम इंडिया जुलाई में दो टेस्ट मैच खेली। वेस्टइंडीज दौरे पर उसने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की। यह टीम इंडिया के प्रभुत्व के हिसाब से उचित नतीजा नहीं माना गया। उसे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी चाहिए थी। इसका असर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में देखने को मिल सकता है।

रोहित शर्मा और पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इस बात की उम्मीद थी कि जून में टीम इंडिया ट्रॉफी उठा लेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में हार गया। पिछली बार न्यूजीलैंड ने परास्त किया था और इस बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में श्रीलंका पर जीत से हुई साल की शुरुआत
भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में जीत से की थी। उसने 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया था। उसके बाद जनवरी में न्यूजीलैंड को 3-0 से परास्त किया। मार्च में हालांकि टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। जुलाई-अगस्त में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-1 से परास्त किया। वहीं, सितंबर में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर मार्च में मिली हार का बदला ले लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल के अंत में तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से जीत मिली।

विश्व कप में यादगार प्रदर्शन, लेकिन ट्रॉफी से रहे दूर
वनडे सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाने के बाद भारत की नजर विश्व कप जीतने पर थी। 2011 के बाद भारत लगातार दो विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर हुआ था। इस बार उसने ग्रुप राउंड में सभी टीमों को हराया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में उसने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार 10वीं जीत हासिल की। फाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से था। टीम इंडिया अंतिम बाधा को पार नहीं कर सकी और ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीत लिया।

- फोटो : BCCI
चार टी20 सीरीज में हासिल की जीत
भारतीय टीम ने इस साल चार टी20 सीरीज में जीत हासिल की। उसने जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड को तीन-तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 के अंतर से हराया। अगस्त में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया था। भारत ने उसी महीने में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज को 2-0 से जीता था। वनडे विश्व कप के बाद टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।