फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Year Ender 2023 Highest International Runs Scorer and Wicket Taker From Virat Shubman to Jadeja Kuldeep

Year Ender 2023: शुभमन-विराट के नाम रहा यह साल, गेंदबाजों में जडेजा-कुलदीप का जलवा; देखें टॉप-5 की लिस्ट

Sun, 31 Dec 2023 11:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 31 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

वनडे में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष-3 में तीनों खिलाड़ी भारत के ही हैं। शुभमन गिल ने 29 मैच में 1584 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 27 मैच में 1377 रन हैं।

विज्ञापन
Year Ender 2023 Highest International Runs Scorer and Wicket Taker From Virat Shubman to Jadeja Kuldeep
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साल 2023 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। टीम इंडिया भले ही दो आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई, लेकिन उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों का पूरा साल बोलबाला रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल और विराट कोहली शीर्ष-2 में हैं। वहीं, सर्वाधिक विकेट लेने वालों में रवींद्र जडेजा पहले और कुलदीप यादव दूसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन


शुभमन के लिए यह साल शानदार रहा। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 48 मैच खेले। शुभमन ने 46.82 की औसत से 2154 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए। कोहली के नाम 35 मैच में 2048 रन हैं। उनका औसत 66.06 का रहा। विराट ने आठ शतक और 10 अर्धशतक जड़े। गेंदबाजों की बात करें तो जडेजा ने 35 मुकाबलों में कुल 66 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव ने 39 मैचों में 63 विकेट झटके।
विज्ञापन

Year Ender 2023 Highest International Runs Scorer and Wicket Taker From Virat Shubman to Jadeja Kuldeep
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2023 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश मैच रन औसत
शुभमन गिल भारत 48 2154 46.82
विराट कोहली भारत 35 2048 66.06
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 51 1989 40.59
रोहित शर्मा भारत 35 1800 48.64
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 31 1698 43.53

2023 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले खिलाड़ी
बॉलर देश मैच विकेट
रवींद्र जडेजा भारत 35 66
कुलदीप यादव भारत 39 63
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 23 63
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 30 62
मोहम्मद सिराज भारत 34 60

Year Ender 2023 Highest International Runs Scorer and Wicket Taker From Virat Shubman to Jadeja Kuldeep
उस्मान ख्वाजा - फोटो : ICC
टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा
टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शीर्ष पर रहे। उसके ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 13 टेस्ट में सबसे ज्यादा 1210 रन बनाए। उनके साथी स्टीव स्मिथ 13 टेस्ट में 929 रन बनाकर दूसरे, ट्रेविस हेड 12 मैच में 919 रन बनाकर तीसरे और मार्नश लाबुशेन 13 मुकाबलों में 803 रन बनाकर तीसरे पायदान पर रहे। इंग्लैंड के जो रूट ने आठ मैचों में 787 रन बनाए और वह पांचवें स्थान पर रहे। भारत के लिए विराट कोहली ने आठ मैचों में 672 रन बनाए। वह 2023 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें स्थान पर रहे। उनके अलावा कोई भी भारतीय शीर्ष-10 में नहीं है।

गेंदबाजों की बात करें ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी शीर्ष-5 में हैं। नाथन लियोन ने 10 मैचों में सबसे ज्यादा 47 विकेट लिए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। उन्होंने 11 मैचों में 42 विकेट झटके हैं। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सात मैचों में 41 विकेट लिए। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने आठ मैच में 38 और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने नौ मैच में 38 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा सात मैच में 33 विकेट लेकर छठे पायदान पर रहे।
विज्ञापन

Year Ender 2023 Highest International Runs Scorer and Wicket Taker From Virat Shubman to Jadeja Kuldeep
रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में भारतीय तिकड़ी का कमाल
वनडे में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष-3 में तीनों खिलाड़ी भारत के ही हैं। शुभमन गिल ने 29 मैच में 1584 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 27 मैच में 1377 रन हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 27 मैच में 1255 रन बनाए हैं। शुभमन ने पांच, कोहली ने छह और रोहित ने दो शतक लगाए। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने 26 मैच में 1204 और श्रीलंका के पथुम निसांका ने 29 मैच में 1151 रन बनाए।

गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भी शीर्ष तीन में भारतीय खिलाड़ी ही हैं। कुलदीप यादव ने 30 मैच में सबसे ज्यादा 49 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने 25 मैचों में 44 और मोहम्मद सिराज ने 19 मैचों में 43 विकेट झटके। नेपाल के संदीप लमिछाने ने 21 मैच में 43 और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने 21 मैच में 42 विकेट अपने नाम किए हैं।

Year Ender 2023 Highest International Runs Scorer and Wicket Taker From Virat Shubman to Jadeja Kuldeep
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 में किसका रहा जलवा?
2023 में टी20 में सबसे ज्यादा रन यूएई के मोहम्मद वसीम ने बनाए। उन्होंने 22 मैच में 810 रन बनाए। उगांडा के आरजी मुकासा के नाम 31 मैच में 738 रन हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव ने 18 मैचों में 733 रन बनाए हैं। गेंदबाजों की बात करें तो उंगाडा के एआर रमजानी ने 30 मैच में सबसे ज्यादा 55 विकेट लिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 21 मैच में 26 विकेट लिए। वह लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed