फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Year Ender 2021 this year was special for India in Olympics and para olympics

Year Ender 2021: ओलिंपिक और पैरालंपिक में भारत के लिए ऐतिहासिक रहा यह साल, कुल 26 पदक जीते

Tue, 21 Dec 2021 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

ओलंपिक और पैरालंपिक में इस साल भारत का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल ओलंपिक में सबसे ज्यादा सात और पैरालंपिक में भी 19 पदक जीते। किसी भी ओलंपिक या  पैरालंपिक में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 

विज्ञापन
Year Ender 2021 this year was special for India in Olympics and para olympics
ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की वजह से 2020 ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन 2021 में किया गया और यह साल भारत के लिए बहुत ही बेहतरीन रहा है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक और पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सोना जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। यह दूसरा मौका था, जब भारत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले सिर्फ अभिनव बिंद्रा ही यह कारनामा कर पाए थे। इसके अलावा मीराबाई चानू, रवि दाहिया, लवलीना और पीवी सिंधू जैसे खिलाड़ियों ने भी भारत के लिए पदक जीते। 
विज्ञापन


टोक्यो में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए। भारत 1900 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है और भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे।
विज्ञापन


हॉकी में 41 साल बाद पदक जीता
इस बार भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कोई पदक जीता। इससे पहले भारत ने 1980 में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं नीरज चोपड़ा ने भारत को 121 साल के ओलंपिक इतिहास में पहली बार एथलेटिक्स में पदक दिलाया। इससे पहले किसी भारतीय ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में पदक नहीं जीता था। 1900 में नॉर्मन प्रिटचार्ड ने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। हालांकि, वे भारतीय नहीं, बल्कि भारत ने जन्मे अंग्रेज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालंपिक में भी 19 पदक जीते
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते और पदक तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा। रियो पैरालंपिक में महज चार पदक जीतने वाले भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते। यह भारत का पैरालंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रांज मेडल जीते। भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से लेकर 2016 तक भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर 12 ही पदक जीत पाए थे। 


बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर, सुहास यतिराज और मनोज सरकार ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता। प्रमोद भगत पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। पैरालंपिक खेलों में भारत ने पांच गोल्ड मेडल हासिल किए। दो मेडल शूटिंग, दो बैडमिंटन और एक जैवलिन थ्रो में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed