फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Year Ender 2021 From Harbhajan Singh To Dwayne Bravo These 10 Cricketers Retired From International Cricket

Cricketers Retirement in 2021: भज्जी से लेकर ड्वेन ब्रावो तक, इन क्रिकेटरों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Fri, 24 Dec 2021 06:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

Year Ender 2021: देश और दुनिया के कई क्रिकेटरों ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। भारत की तरफ से हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, अशोक डिंडा समेत कई क्रिकेटर शामिल है। वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो ने भी इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 

विज्ञापन
Year Ender 2021 From Harbhajan Singh To Dwayne Bravo These 10 Cricketers Retired From International Cricket
साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अलविदा कहने वाले क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संन्यास लेना एक महत्वपूर्ण निर्णय है जो हर खिलाड़ी को सही समय पर लेना चाहिए। जब कोई खिलाड़ी संन्यास लेता है तो उसे यह विचार करना चाहिए की उसकी गैरमौजूदगी पर टीम पर क्या असर पड़ेगा उसके बाद उसे अपना निर्णय लेना चाहिए। बीते साल 2020 में क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। अब साल 2021 को बीतने में कुछ दिन का समय बाकी है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि इस साल कितने क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिेकट से संन्यास लिया है। 

विज्ञापन


हरभजन सिंह 

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया। हरभजन ने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए। हरभजन दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। हरभजन 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। भज्जी ने अपने 103 टेस्ट मैच के करियर में 417 विकेट लिए थे। वहीं 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे थे। उनकी इकोनॉमी भी 4.31 की रही थी। वहीं 28 टी-20 मैच में भज्जी ने 25 विकेट झटके। आईपीएल में हरभजन ने 163 मैच खेलकर 150 विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन


अशोक डिंडा

अशोक डिंडा भारत के प्रमुख क्रिकेटर रहे हैं। उनका घरेलू क्रिकेट में दबदबा रहा। हालांकि टीम इंडिया के लिए वह ज्यादा नहीं खेल पाए। उनके पास टीम को देने के लिए बहुत कुछ बचा था लेकिन भारतीय टीम में जगह न मिलने के चलते उन्होंने साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलविदा कह दिया। उन्होंने भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें क्रमश: 12 और 17 विकेट चटकाए। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमन ओझा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक वक्त ऐसा आया जब विकेटकीपर के विकल्प के रूप में सिर्फ एमएस धोनी और नमन ओझा थे। घरेलू क्रिकेट में काफी सफल होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। यह उनकी बदकिस्मती रही कि वह भारत के लिए लंबा नहीं खेल पाए। नमन ने टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट और एक वनडे समेत कुल दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसी साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविद कह दिया। 

आर विनय कुमार

एक समय आर विनय कुमार टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज माने जाते थे। उन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बेहतरीन प्रददर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जगह मिली। विनय कुमार ने भारत के लिए एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। जिनमें उन्होंने 1, 38 और 10 विकेट लिए। इसी साल 37 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

युसुफ पठान

यूसुफ पठान भारतीय क्रिकेट में एक अविस्मरणीय नाम है। वह भारत की टी-20 और 50 ओवर की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। वह संभवत: पहले खिलाड़ी थे जो पूरी तरह से टी20 क्रिकेटरों की नस्ल के थे। अपने छोटे भाई इरफान पठान के साथ कई बार भारत को मैच जिताए। यूसुफ न सिर्फ बल्ले से सफल थे बल्कि वह उपयोगी गेंदबाजी करने में भी सक्षम थे। उन्होंने भारत के लिए 57 एकदिवसीय और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 

वेस्ली बर्रेसी

वेस्ली बर्रेसी नीदरलैंड्स के महत्वपूर्ण क्रिकेटर थे। हालांकि उनके नाम से लोग बहुत कम परिचित हैं। यह वही बर्रेसी हैं जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था। बर्रेसी साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 

उपल थरंगा

प्रतिभाशाली श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने भी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उपुल काफी लंबे समय तक श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने श्रीलंका के लिए कई बार महत्वपूर्ण पारियों खेलीं। उपल ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट, 235 वनडे और 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

शेहान जयसूर्या

शेहान जयसूर्या एक ऐसा खिलाड़ी जिसने एकदिवसीय और टी इंटरनेशनल में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। 30 वर्षीय शेहान ने खेल से अचानक संन्यास लेकर अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। इस फैसले के पीछे का कारण शेहान का यूएसए में स्थानांतरण है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

धमिका प्रसाद

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस 38 वर्षीय गेंदबाज ने श्रीलंक के लिए 25 टेस्ट, 24 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला। धमिका ने टेस्ट में 75 और वनडे में 32 विकेट हासिल किए। 


ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने केरेबियाई टीम के लिए 40 टेस्ट, 164 एकदिवसीय और 91 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 2200, वनडे में 2968 और टी-20 इंटरनेशनल में 1255 रन बनाए। उनका शुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ियों में किया जाता है। उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए लगभग सभी टीमों को खिताब जिताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed