फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal said Journey has been long, but it's just the start

IND vs WI: डेब्यू में रिकॉर्ड पारी खेलने के बाद बोले यशस्वी- सफर काफी लंबा रहा, पर यह तो सिर्फ शुरुआत है

Sat, 15 Jul 2023 01:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

बीसीसीआई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 21 वर्षीय जायसवाल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार लेने के बाद अपने होटल के कमरे में वापस जाते हुए दिखाया गया। 

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal said Journey has been long, but it's just the start
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि अब तक का सफर उनके लिए लंबा और कठिन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि उनके पहले टेस्ट में "प्लेयर ऑफ द मैच" का पुरस्कार सिर्फ शुरुआत थी और भविष्य में वह ऐसे कई पुरस्कार जीतेंगे। जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दिखाया कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पदार्पण मैच में 171 रन बनाए और कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


जायसवाल डेब्यू मैच में 150 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्हें भारतीय टीम में मौका आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद मिला। भारत ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 21 वर्षीय जायसवाल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार लेने के बाद अपने होटल के कमरे में वापस जाते हुए दिखाया गया। अपने होटल के कमरे की ओर सीढ़ियां चढ़ते हुए जायसवाल ने कहा, "पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लगा। यह एक लंबी यात्रा रही है, इसे लेकर बहुत खुश और अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, "आइए देखें कि भविष्य में मेरे लिए क्या होता है, यह तो (मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर की) शुरुआत है। भगवान से प्रार्थना करें कि मैं ऐसे ही खेलता रहूं, (ऐसे) प्रयास करता रहूं और टीम के लिए योगदान देता रहूं।"

इसके बाद युवा क्रिकेटर ने ट्रॉफी को अपने कमरे में एक टेबल पर रखा और सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "अंत में आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए एक यादगार पल होगा। भगवान का शुक्रिया, आपके प्यार और समर्थन के लिए आप लोगों का शुक्रिया।"


इससे पहले, जायसवाल ने ट्रॉफी लेते समय कहा था कि देश के लिए टेस्ट खेलना उनके लिए एक भावनात्मक क्षण था और उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उनकी सलाह के लिए धन्यवाद दिया। यशस्वी ने कहा "हमने बहुत अच्छी तैयारी की। राहुल द्रविड़ सर से बहुत बात की और उनसे बहुत कुछ सीखा। मुझ पर विश्वास करने के लिए सभी चयनकर्ताओं और रोहित (शर्मा) सर को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह वास्तव में अच्छा है, मैं इस पर काम कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा "भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बहुत खास और भावनात्मक है। यह सिर्फ शुरुआत है, मुझे अपना ध्यान केंद्रित रखने और अपने क्रिकेट पर काम करते रहने की जरूरत है। मेरी यात्रा के दौरान बहुत से लोगों ने मेरी मदद की और मैं उनमें से प्रत्येक को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed