{"_id":"66275fd68578485fe00e2baa","slug":"yashasvi-jaiswal-hugged-rohit-sharma-after-scoring-a-century-against-mi-rajasthan-royals-shared-the-video-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: शतक जड़ने के बाद रोहित से गले मिले यशस्वी, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: शतक जड़ने के बाद रोहित से गले मिले यशस्वी, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
Tue, 23 Apr 2024 12:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया।
विज्ञापन
रोहित और यशस्वी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा एक दूसरे का साथ देते दिखते हैं और दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छा सामंजस्य देखने मिलता है। आईपीएल में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। रोहित जहां मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं यशस्वी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। सोमवार को जयपुर में मुंबई और राजस्थान का मुकाबला हुआ जिसमें राजस्थान जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस मैच में यशस्वी ने शानदार शतक जड़ा और मैच के बाद रोहित शर्मा के गले लगे। इसका वीडियो खुद राजस्थान की टीम ने शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
फॉर्म में लौटे यशस्वी
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया। दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक है। यशस्वी इस सीजन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।
रोहित से चर्चा करते दिखे यशस्वी
राजस्थान रॉयल्स ने मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें यशस्वी भारतीय कप्तान रोहित से गले मिलते दिख रहे हैं। इस दौरान यशस्वी रोहित के साथ कुछ चर्चा करते भी नजर आ रहे हैं। राजस्थान ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जायसवाल और उसके रोहित भईया।
विज्ञापन
मुंबई को फिर मिली हार
मैच की बात करें तो राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपना दावा बरकरार रखा है। यह राजस्थान की इस सीजन की सातवीं जीत है। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 183 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई की इस सीजन आठ मैच में यह पांचवीं हार है और वह छह अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है।

Jaiswal aur uske Rohit bhaiya 💗pic.twitter.com/3NtOwQcIDe
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 22, 2024