{"_id":"68500d676bedad624b0d6513","slug":"yashasvi-jaiswal-has-a-chance-to-become-fastest-indian-player-to-complete-2000-runs-in-test-in-england-series-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सीरीज के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल, द्रविड़-सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सीरीज के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल, द्रविड़-सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका
Mon, 16 Jun 2025 05:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:56 PM IST
सार
इंग्लैंड की स्विंग परिस्थितियों में यशस्वी के लिए बल्लेबाजी कर पाना आसान नहीं रहने वाला है। उन्होंने दौरे की शुरुआत भी कुछ खास नहीं की है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ यशस्वी ने चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। यशस्वी के पास इस दौरान वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका होगा। यशस्वी 2023 में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से ही प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं और अब उनसे इंग्लैंड में भी दम दिखाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सबसे तेजी से 2000 टेस्ट रन पूरा करने का मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। यशस्वी ने इस सीरीज से पहले भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक मैच में हिस्सा लिया था। यशस्वी के पास सीरीज के दौरान टेस्ट में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का सुनहरा अवसर होगा। यशस्वी ने अब तक 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 52.88 के औसत से 1798 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

यशस्वी अगर इंग्लैंड के खिलाफ अगली तीन पारियों में 2000 रन टेस्ट में पूरे करने में सफल रहे तो वह भारत के लिए सबसे तेजी से 2000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में द्रविड़ और सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं। सहवाग और द्रविड़ ने 40 पारियों में टेस्ट में 2000 रन पूरे किए थे। ऐसे में यशस्वी के पास इन दोनों को पीछे छोड़ने का अच्छा अवसर रहेगा।
यशस्वी के लिए आसान नहीं होगी चुनौती
इंग्लैंड की स्विंग परिस्थितियों में यशस्वी के लिए बल्लेबाजी कर पाना आसान नहीं रहने वाला है। उन्होंने दौरे की शुरुआत भी कुछ खास नहीं की है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ यशस्वी ने चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। हालांकि, उन्होंने देश के बाहर अच्छी शुरुआत की थी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 पारियों में 43.44 के औसत से 391 रन बनाए जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। यशस्वी इस फॉर्म में इंग्लैंड में भी जारी रखना चाहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे पर यशस्वी केएल राहुल के साथ पारी का आगाज करने उतरेंगे।