फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2023-25 Update ICC Teams Ranking Points Indian Position after AUS vs NZ 1st Test Result

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से भारत को फायदा, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

Sun, 03 Mar 2024 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Mar 2024 09:23 AM IST
सार

ICC WTC 2023-25 Points Table Update : भारत अगर सात मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखेगा।

विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update ICC Teams Ranking Points Indian Position after AUS vs NZ 1st Test Result
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 172 रन से हरा दिया। वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में कंगारुओं ने कीवियों के सामने 369 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई। पिछले दो दशक में यह ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर 20 टेस्ट में से 17वीं जीत रही। कंगारू ने इस दौरान सिर्फ एक मैच गंवाया है। ऑस्ट्रेलिया की जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारत को फायदा हुआ है। टीम इंडिया इस अंक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत 75 से घटकर 60 रह गया है। उसने अभी तक पांच टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। एक में कीवी टीम को हार मिली है। कीवी टीम 36 अंक और 60 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर लुढ़क गई है। वहीं, भारत का अंक प्रतिशत 64.58 है। उसने अपने आठ में से पांच मुकाबले जीते हैं और दो में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के 62 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 59.09 है। उसके 78 अंक हैं। कंगारुओं ने अभी तक 11 टेस्ट खेले हैं और सात में जीत हासिल की है। तीन में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Points Table 2023-25 Update ICC Teams Ranking Points Indian Position after AUS vs NZ 1st Test Result
लियोन - फोटो : Social Media
बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे और दक्षिण अफ्रीका 25 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। भारत से चौथे टेस्ट में हारने के बाद इंग्लैंड का अंक प्रतिशत 19.44 है और टीम आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। इंग्लैंड ने अभी तक 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में नौ टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। पांच मैच हारे हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। श्रीलंका का अंक प्रतिशत शून्य है और वह नौवें स्थान पर है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 भारत 8 5 2 1 62 64.58
2 न्यूजीलैंड 5 3 2 0 36 60.00
3 ऑस्ट्रेलिया 11 7 3 1 78 59.09
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
8 इंग्लैंड 9 3 5 1 21 19.44
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ जीता भारत तो पहला स्थान बरकरार

भारत अगर सात मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखेगा। हालांकि, अगर पांचवां टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त होता है या यदि इंग्लैंड जीत जाता है, तो यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के लिए अंक तालिका में टेबल-टॉपर्स के रूप में भारत से आगे निकलने का दरवाजा खोल देगा। वहीं, न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट शुक्रवार, आठ मार्च से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।

मैच में क्या हुआ?

WTC Points Table 2023-25 Update ICC Teams Ranking Points Indian Position after AUS vs NZ 1st Test Result
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 383 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 174 रन की पारी खेली। वहीं, मिचेल मार्श ने 40 रन बनाए। कीवियों की ओर से मैट हेनरी ने पांच विकेट लिए। वहीं, न्यूजीलैंड की पहली पारी 179 रन पर समाप्त हुई। ग्लेन फिलिप्स ने 71 रन और मैट हेनरी ने 42 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार विकेट झटके। पहली पारी में कंगारुओं को 204 रन की बढ़त मिली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 164 रन बनाए। लियोन ने 41 रन, ग्रीन ने 34 रन और ट्रेविस हेड ने 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से फिलिप्स ने पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 368 रन की हुई और कीवियों को 369 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 196 रन पर सिमट गई। रचिन रवींद्र ने 59 रन बनाए, जबकि डेरिल मिचेल ने 38 रन की पारी खेली। नाथन लियोन ने छह विकेट झटके। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 172 रन से जीत हासिल की। ग्रीन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed