फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2023-25 Update ICC Teams Ranking Points after England Beats India 1st Test Match IND vs ENG

WTC Points Table: इंग्लैंड से हार के बाद भारत को हुआ नुकसान, हैदराबाद टेस्ट के बाद ऐसा है अंक तालिका का हाल

Sun, 28 Jan 2024 07:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 28 Jan 2024 07:35 PM IST
सार

रविवार (28 जनवरी) का दिन काफी रोचक रहा। दिन की शुरुआत में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसे 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच को जीतने में सफलता मिली। वहीं, इंग्लैंड ने भारत को हराकर हैरान कर दिया।

विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update ICC Teams Ranking Points after England Beats India 1st Test Match IND vs ENG
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार गई। हैदराबाद में इंग्लैंड ने उसे रोमांचक मैच में 28 रन से हरा दिया। टेस्ट क्रिकेट के लिए रविवार (28 जनवरी) का दिन काफी रोचक रहा। दिन की शुरुआत में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसे 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच को जीतने में सफलता मिली। वहीं, इंग्लैंड ने भारत को हराकर हैरान कर दिया।
विज्ञापन


इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में अब पांचवें स्थान पर आ गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है। उसने 10 मैच में छह जीते हैं। तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है। उसके खाते में 55 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत का प्रतिशत अंक गिरकर अब 43.33 हो गया है। उसने पांच मैच में दो जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन


भारत से आगे बांग्लादेश
अंक तालिका में अब भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी है। इन तीन टीमों के अंक प्रतिशत 50-50 हैं। भारत की मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में यह दूसरी हार है। उसे अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
देश मैच जीत हार ड्रॉ अंक प्रतिशत अंक
ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 66 55.00
दक्षिण अफ्रीका 2 1 1 0 12 50.00
न्यूजीलैंड 2 1 1 0 12 50.00
बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
भारत 5 2 2 1 26 43.33
पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
इंग्लैंड 6 3 2 1 21 29.16
श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00

मैच में क्या हुआ?
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 246 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 420 रन बनाए और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 202 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed