फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final Whose bowling is better between Bolt and Bumrah Michael Vaughan said that I can not decide

डब्ल्यूटीसी फाइनल: बोल्ट व बुमराह में से किसकी गेंदबाजी बेहतर? सवाल पर बोले माइकल वॉन- मैं फैसला नहीं कर सकता

Sun, 30 May 2021 11:14 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 30 May 2021 11:14 AM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के बारे में बड़ा बयान दिया है। इससे पहले वह विराट कोहली और केन विलियमसन पर भी टिप्पणी कर चुके हैं।

विज्ञापन
WTC Final Whose bowling is better between Bolt and Bumrah Michael Vaughan said that I can not decide
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच अब काफी नजदीक है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मैच 18 जून से शुरू होगा। सभी को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है और आए दिन इस मैच को लेकर कोई न कोई नई बात सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने डबल्यूटीसी फाइनल के दो खिलाड़ियों को लेकर बयान दिया है। दरअसल, माइकल वॉन को जब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और भारत के पेसर जसप्रीत बुमराह में से बेहतर तेज गेंदबाज को चुनने को कहा गया तो उन्होंने दोनों गेंदबाजों की तारीफ की। 

विज्ञापन


मुकाबला काफी करीब
ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह में से कौन बेहतर गेंदबाज है? इस सवाल पर माइकल वॉन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं फैसला नहीं कर सकता। अपनी जिंदगी में मैं शायद पहली बार दुविधा में रहूंगा। मैं बोल्ट का नाम लेता, क्योंकि वह लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बुमराह शानदार हैं और बेहतरीन स्किल वाले गेंदबाज हैं। कुछ साल पहले उन्होंने इंग्लैंड में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। इसलिए मुझे लगता है कि ये मुकाबला काफी करीब है।’
विज्ञापन


कोहली और केन विलियमसन की भी तुलना की थी
बता दें, माइकल वॉन ने हाल ही में कहा था केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत को हराएगी। इसके साथ ही माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तुलना करते हुए कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइकन वॉन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था, ‘अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते, लेकिन आप ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि आपको यह कहने की अनुमति नहीं है कि विराट कोहली महान खिलाड़ी नहीं हैं। इसके लिए आपको सोशल मीडिया का सामना करना होगा।’ वॉन ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन विराट कोहली की बराबरी नहीं कर सकते क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं और वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये भी भारी भरकम कमाई नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed