फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC FINAL: WTC champions New Zealand arrive home with ICC mace

WTC FINAL: चैंपियनशिप गदा के साथ स्वदेश पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, देखें VIDEO

Sat, 26 Jun 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 05:11 PM IST
सार

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ न्यूजीलैंड के 11 क्रिकेटर और आठ सहयोगी स्टाफ सदस्य सिंगापुर के रास्ते ऑकलैंड पहुंचे।

विज्ञापन
WTC FINAL: WTC champions New Zealand arrive home with ICC mace
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : icc

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती सत्र के फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बनीं न्यूजीलैंड की टीम शनिवार को स्वदेश पहुंची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से पुरस्कार में मिली गदा के साथ यहां पहुंचने वाले क्रिकेटरों में कप्तान केन विलियमसन और कुछ अन्य खिलाड़ी मौजूद नहीं थे। विलियमसन 21 जुलाई से शुरू होने वाले 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंग्लैंड में ही रुक गए। डेवोन कॉन्वे (समरसेट), काइल जेमीसन (सरे) और कॉलिन डी ग्रैंडहोमे (हैम्पशर) टी-20 ब्लास्ट में खेलने के लिए इंग्लैंड में रुके हुए हैं। 11 क्रिकेटर और आठ सहयोगी स्टाफ सदस्य सिंगापुर के रास्ते ऑकलैंड पहुंचे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने बुधवार को साउथम्प्टन में भारत को आठ विकेट से हराकर पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद आईसीसी ने उसे गदा देकर सम्मानित किया था। बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 'स्टफ डॉट सीओ डॉट एनजेड' से कहा, 'खिलाड़ी उत्साहित हैं। यह भावनाओं और उल्लास के मिश्रण की तरह है। उम्मीद है कि पृथकवास पूरी करने के बाद जब हम घर पहुंचेंगे तो भी उत्सव जारी रहेगा।'

कीवी खिलाड़ी अब अपने परिवारों के साथ फिर से जुड़ने से पहले दो सप्ताह तक पृथकवास में रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने भारत पर जीत को एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा, 'यह हमारे सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक है। मुझे टीम और पूरे संगठन पर बहुत गर्व है।'व्हाइट ने कहा कि बोर्ड की योजना खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए जल्द ही सम्मानित करने की है, लेकिन उन्होंने सड़कों पर परेड का आयोजन करने से इनकार कर दिया।

चैंपियनशिप गदा को प्लेन में दी गई सीट
न्यूजीलैंड लौटते वक्त खिलाड़ियों ने फ्लाइट में चैंपियनशिप गदा को एक खास सीट दी। केन विलियमसन की अनुपस्थिति में, वरिष्ठ गेंदबाज टिम साउथी ने गदा को उस फ्लाइट में ढोया, जो विलियमसन की सीट पर रखी गई थी। दरअसल, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई। इतना ही नहीं गदा का नाम भी रखा गया। 
 


गदा का नाम रखा गया माइकल मेसन

टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि गदा को पहले ही कई निकनेम दिए जा चुके हैं। मुझे लगता है कि माइकल मेसन उससे लिपटे हुए हैं। बता दें कि मेसन न्यूजीलैंड के कीवी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने सिर्फ एक ही टेस्ट मैच में टीम का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 26 वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed