फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Virat kohli says One game over five days is not going to reflect how we are as a team

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल से पहले कोहली का 'विराट' बयान, जीत-हार को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 17 Jun 2021 08:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Jun 2021 08:38 PM IST
सार

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा कि अगर हम जीतते हैं तो क्रिकेट नहीं रुकने वाला और अगर हम हारते हैं तो भी क्रिकेट नहीं रुकने वाला। हम उत्कृष्टता हासिल करने के लिए खेल रहे हैं। सिर्फ एक टेस्ट मैच उनकी टीम का असली प्रतिबिंब पेश नहीं करता।

विज्ञापन
WTC Final: Virat kohli says One game over five days is not going to reflect how we are as a team
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टेस्ट मैच उनकी टीम का असली प्रतिबिंब पेश नहीं करता। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल को भी वो (कोहली) एक अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, 'पांच दिन का एक मैच। इससे कुछ नहीं पता चलने वाला और जो खेल को समझते हैं उन्हें पता है कि पिछले चार या पांच साल में क्या हुआ है।'

विज्ञापन


जीत-हार को लेकर कही बड़ी बात
उन्होंने कहा, 'अगर हम जीतते हैं तो क्रिकेट नहीं रुकने वाला और अगर हम हारते हैं तो भी क्रिकेट नहीं रुकने वाला। हम उत्कृष्टता हासिल करने के लिए खेल रहे हैं और समझते हैं कि टीम के रूप में हम क्या हैं।' भारतीय कप्तान ने कहा कि पहले दिन बारिश की भविष्यवाणी के बावजूद टीम ऐसा संयोजन चुनी है, जिसमें सभी विभागों में संतुलन हो।

विज्ञापन

कोई एक मुकाबला 'करो या मरो' का मुकाबला नहीं बन सकता

यह पूछने पर कि क्या वे बारिश और आसमान के बादलों के छाए रहने की संभावना पर भी गौर करेंगे, कोहली ने कहा, 'एक टीम जिसकी बल्लेबाजी में पर्याप्त गहराई और गेंदबाजी संसाधन होंगे।' यह पूछने पर कि क्या यह उनके करियर का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला है तो कोहली ने कहा, 'नहीं। यह एक अन्य टेस्ट मैच है। ये सारी चीजें (डब्ल्यूटीसी फाइनल) बाहर से अच्छी लगती हैं। कोई एक मुकाबला करो या मरो का मुकाबला नहीं बन सकता। यह शानदार लम्हा है लेकिन क्रिकेट भी जीवन की तरह आगे बढ़ता है।'

भारतीय कप्तान और उनकी टीम के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल टेस्ट पदार्पण की तरह है, जिससे युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस मौके का लुत्फ उठाने की जरूरत है और टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे युवा खिलाड़ियों के रूप में खेले गए पहले टेस्ट से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। हमने अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की जरूरत है। यह बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला है।'

अंक प्रणाली में बदलाव के बाद हम अधिक प्रतिबद्ध हो गए थे

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के बीच में अंक प्रणाली में बदलाव के बाद उनकी टीम और अधिक भूखी और प्रतिबद्ध हो गई थी। बता दें कि आईसीसी ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण कई निर्धारित श्रृंखलाओं के रद्द होने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की पात्रता को अधिकतम अंक से बदलकर खेले गए मैचों में प्रतिशत अंक कर दिया था। फाइनल की पूर्व संध्या पर कप्तान ने कहा, 'इससे हम और अधिक प्रतिबद्ध हो गए और हमें और अधिक स्पष्टता मिली कि हम कहां जाना चाहते हैं और हम क्या हासिल करना चाहते हैं, इसलिए अगर हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो संभवत: यह अच्छी चीज हुई थी।' डब्ल्यूटीसी चक्र में बदलाव की चाहत के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, 'सबसे पहले तो रातों रात नियम नहीं बदले जाने चाहिए।' उन्होंने कहा, 'साथ ही जो टीमें किसी कारण से श्रृंखला में नहीं खेली, उनके लिए कोई नियम होना चाहिए कि इसके बाद क्या होगा। यह सही दिशा में सकारात्मक कदम होगा।'

विज्ञापन

टीम इस प्रकार है :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed