फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Virat Kohli Cryptic Instagram Story Has Social Media Talking, says- Develop Ability To Be Disliked

WTC: 'लोगों की धारणा से मुक्त होने के लिए अपने अंदर आलोचना झेलने की क्षमता जगाएं', फेल होने पर कोहली का पोस्ट

Fri, 09 Jun 2023 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

रोहित 15 रन, शुभमन 13 रन और पुजारा-कोहली 14-14 रन बना सके। इस खराब पारी के बाद कोहली की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई।

विज्ञापन
WTC Final: Virat Kohli Cryptic Instagram Story Has Social Media Talking, says- Develop Ability To Be Disliked
विराट कोहली - फोटो : ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का टॉप ऑर्डर फेल रहा। कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली फ्लॉप रहे। 71 रन तक भारत ने इन चारों के विकेट गंवा दिए थे। चारों में से कोई भी 20 के निजी स्कोर तक नहीं पहुंच सका। रोहित 15 रन, शुभमन 13 रन और पुजारा-कोहली 14-14 रन बना सके। इस खराब पारी के बाद कोहली की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। हालांकि, 34 साल के कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिये फैंस को जवाब दिया है। 
विज्ञापन


कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मार्क मैनसन नाम के शख्स का एक संदेश शेयर किया। इसमें लिखा था- लोगों की धारणा से खुद को मुक्त करने के लिए आपको अपने अंदर आलोचना झेलने की क्षमता जगानी होती है। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली ने इस क्रिप्टिक पोस्ट के जरिये आलोचकों पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


6ovdbmcg
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 121 रन की पारी खेली थी। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट पर 151 रन बना लिए थे। शुक्रवार को केएस भरत भी आउट हो गए। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़ दिया। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 48 रन की पारी खेली। वहीं, शार्दुल ठाकुर भी बेहतरीन पारी खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed