फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Should KL Rahul Replace KS Bharat For World Test Championship Final? Ravi Shastri says this

WTC Final: केएस भरत या केएल राहुल, टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में किसे मिले मौका? रवि शास्त्री ने बताया, जानें

Sat, 18 Mar 2023 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पांच विकेट की जीत में दबाव में शानदार 75* रन बनाए। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। 189 के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत 16/3 और बाद में 39/4 पर था, लेकिन राहुल ने 91 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया।

विज्ञापन
WTC Final: Should KL Rahul Replace KS Bharat For World Test Championship Final? Ravi Shastri says this
केएल राहुल और केएस भरत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए केएस भरत की जगह केएल राहुल को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। केएल राहुल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक के साथ फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। साथ ही उन्होंने विकेट कीपिंग करते हुए एक शानदार कैच भी लपका। दूसरी ओर, केएस भरत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खराब बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की वजह से आलोचना का शिकार हुए। वह चार टेस्ट मैचों के दौरान अपनी बल्लेबाजी से भी फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए।
विज्ञापन


India vs Australia, 1st Test: Indian Wicketkeeper KS Bharat Gets Emotional  on Debut Outing
विज्ञापन

शास्त्री ने ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल मुकाबले के लिए राहुल की वापसी का समर्थन किया। शास्त्री ने मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मुकाबले के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा- राहुल ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले चयनकर्ताओं को मुश्किलों में बनाए रखने के लिए वाकई अच्छा काम किया है। दो चीजें मैं कहना चाहूंगा, एक वनडे सीरीज के लिए जब रोहित शर्मा लौटते हैं और दूसरा डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए।

शास्त्री ने कहा- अगर राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं तो भारत अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर सकता है। राहुल इंग्लैंड में मध्यक्रम में नंबर पांच या नंबर छह पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इंग्लैंड में आपको आम तौर पर विकेट के बहुत पीछे से विकेटकीपिंग करनी होती है। आपको स्पिनरों से बहुत गेंदबाजी नहीं कराते, न ही बहुत टर्न की उम्मीद करते हैं। राहुल के पास आईपीएल से पहले दो और वनडे हैं। वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते है।

IND vs AUS | Twitter reacts as KL Rahul's heroics help India win series  opener after early scare
 

पहले वनडे में राहुल ने खेली थी शानदार पारी

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पांच विकेट की जीत में दबाव में शानदार 75* रन बनाए। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। 189 के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत 16/3 और बाद में 39/4 पर था, लेकिन राहुल ने 91 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने रवींद्र जडेजा (नाबाद 45) के साथ छठे विकेट के लिए 108 रन की अटूट साझेदारी की। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 188 रन पर आउट कर दिया।

स्टैंड-इन कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला लिया। मोहम्मद शमी (3/17) और मोहम्मद सिराज (3/29) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को केवल 35.4 ओवरों में समेट दिया। मिचेल मार्श ने 65 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर इस मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह मार्श ने ओपनिंग की थी। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ सहित बाकी कोई भी खिलाड़ी योगदान देने में असफल रहे।
विज्ञापन

टेस्ट में दोनों के आंकड़े

राहुल ने अब तक 47 टेस्ट में 33.44 की औसत से 2642 रन बनाए हैं। इसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।  टेस्ट में पिछली 10 पारियों में राहुल 125 रन बना सके हैं। वहीं, केएस भरत ने चार टेस्ट में अब तक 20.2 की औसत से 101 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 44 रन का रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed