{"_id":"648751b60162d66811071fe6","slug":"wtc-final-mitchell-starc-taunted-indian-players-said-test-for-australia-more-important-than-ipl-money-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: मिचेल स्टार्क ने भारतीय खिलाड़ियों पर तंज कसा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट, IPL के पैसे से अहम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: मिचेल स्टार्क ने भारतीय खिलाड़ियों पर तंज कसा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट, IPL के पैसे से अहम
Mon, 12 Jun 2023 10:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:41 PM IST
सार
स्टार्क के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोपरि है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में युवा क्रिकेटर भी ऐसा ही सोचेंगे।
विज्ञापन
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने खुद को आईपीएल समेत फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर रखा है और उनका मानना है कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
स्टार्क के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोपरि है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में युवा क्रिकेटर भी ऐसा ही सोचेंगे। स्टार्क के कई साथी खिलाड़ी आईपीएल, बिग बैश समेत दुनिया की शीर्ष टी-20 लीगों में खेल रहे हैं लेकिन स्टार्क इस मोह से दूर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा- मुझे आईपीएल अच्छा लगा और यार्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना भी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है। मुझे इसका कोई मलाल नहीं । पेसा आता जाता रहेगा लेकिन मुझे जो मौके मिले, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं।
विज्ञापन
स्टार्क ने कहा- टेस्ट क्रिकेट सौ से अधिक साल से खेला जाता रहा है और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले 500 से कम पुरुष खिलाड़ी है जो इसे अपने आप में खास बनाता है। स्टार्क ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल खेला था।
उन्होंने कहा- मैं फिर आईपीएल खेलना चाहूंगा, लेकिन मेरा दीर्घकालिक लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा खेलना है, प्रारूप चाहे जो हो। ऑस्ट्रेलिया ने ओवल पर भारत को 209 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीता।