फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final: Kyle Jamieson had hide in the bathroom to avoid the stress of chasing the target 

WTC FINAL: अंतिम दिन घबरा गए थे जेमीसन, तनाव से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे 

Tue, 29 Jun 2021 08:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
WTC final: Kyle Jamieson had hide in the bathroom to avoid the stress of chasing the target 
काइल जेमीसन - फोटो : ट्विटर

भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के अंतिम दिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन घबरा गए थे। ड्रेसिंग रूम से मुकाबला देखकर तनाव इतना हो गया था कि वो इससे बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे। बता दें कि फाइनल में जेमीसन ने सात विकेट चटकाए थे, जिसके लिए के उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

विज्ञापन


जेमीसन ने 'गोल्ड एएम' पर 'कंट्री स्पोर्ट ब्रेकफास्ट' को बताया, 'देखने के मामले में यह शायद क्रिकेट का सबसे कठिन दौर था, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'हम अंदर बैठे थे और वास्तव में टीवी पर देख रहे थे। टेलीविजन पर सीधा प्रसारण थोड़ी (कुछ सेकंड) देरी से हो रहा था। मैदान में मौजूद भारतीय दर्शक हर गेंद पर ऐसे शोर कर रही थी जैंसे विकेट गिर गया हो। वह हालांकि एक रन या डॉट गेंद होती थी।'
विज्ञापन

 

कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रोस टेलर ने हालांकि 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर न्यूजीलैंड को आठ विकेट की जीत दिला दी। उन्होंने कहा, 'यह देखना काफी कठिन था। मैंने वास्तव में कई बार बाथरूम में जाने की कोशिश की, जहां कोई शोर नहीं था, बस थोड़ी देर के लिए उससे दूर हो गया क्योंकि काफी तनाव हो रहा था।'

लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'लेकिन केन और रॉस का मैदान पर होना अच्छा था। हमारे दो सबसे महान बल्लेबाजों ने वास्तव में स्थिति को नियंत्रित किया और अपने काम पूरा किया।' जेमीसन को हालांकि इस जीत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला क्योंकि फाइनल के 48 घंटे के अंदर उन्हें फिर से मैदान पर उतरना पड़ा। इस बार अपनी काउंटी टीम सर्रे के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed