फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Ian Chappell told Australia's advantage against India, Bumrah's injury is the reason

WTC Final: इयान चैपल ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी बताया, बुमराह की चोट वजह

Sun, 21 May 2023 11:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 May 2023 11:45 PM IST
सार

चैपल ने यह भी कहा कि बार-बार चोटिल होने वाले हार्दिक पंड्या के लंबे प्रारूप में नहीं खेलने से भी भारत को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
WTC Final: Ian Chappell told Australia's advantage against India, Bumrah's injury is the reason
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया का मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण इंग्लैंड की परिस्थितियों में अगले महीने होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के खिलाफ उसका पलड़ा भारी करता है। उन्होंने साथ ही कहा कि चोटिल जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ‘बुरी तरह प्रभावित’ हो सकती है। बुमराह और पंत के अलावा श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल दो अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जो चोटों के कारण सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल से बाहर हो गए हैं। चैपल ने यह भी कहा कि बार-बार चोटिल होने वाले हार्दिक पंड्या के लंबे प्रारूप में नहीं खेलने से भी भारत को नुकसान हो सकता है। हार्दिक ने पिछली बार 2018 में प्रथम श्रेणी का मैच खेला था।
विज्ञापन


चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ पर अपने कॉलम में लिखा, ‘जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की चोटें भारत को बुरी तरह प्रभावित करेंगी क्योंकि इन दोनों के खेलने से वे प्रबल दावेदार होते। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कुछ हद तक आश्चर्यजनक अनुपलब्धता भी भारत को नुकसान पहुंचाती है क्योंकि वह उनके लिए अंतिम कड़ी को जोड़ने का काम कर सकते थे।’ अधिकांश भारतीय खिलाड़ी दो महीने आईपीएल में खेलने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतरेंगे लेकिन चैपल को लगता है कि इसका शायद उन पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े। चैपल ने कहा, ‘जैसा कि होना चाहिए, यह भविष्यवाणी करने के लिए एक कठिन मैच है। ऐसा मुख्य रूप से चोटों की चिंताओं के कारण है और इस साल की शुरुआत में एक कड़ी शृंखला के बाद से दोनों में से किसी ने भी कोई टेस्ट नहीं खेला है। स्थिति और मुश्किल होगी क्योंकि इससे जुड़े अधिकांश खिलाड़ी एकमात्र टेस्ट से पहले सिर्फ आईपीएल में खेले हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed