फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 Indian Cricket Team not win a single match against New zealand in ICC tournament for 18 years

टेंशन: टीम इंडिया की 'विराट' चिंता, 18 साल से न्यूजीलैंड को ICC टूर्नामेंट में नहीं हरा पाया भारत

Tue, 15 Jun 2021 03:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 15 Jun 2021 03:12 PM IST
सार

आंकड़ों की बात की जाए तो भारतीय टीम आईसीसी मुकाबलों में न्यूजीलैंड से बीते 18 वर्षों से नहीं जीती है। वहीं 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 Indian Cricket Team not win a single match against New zealand in ICC tournament for 18 years
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेले जाने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से है। सबके जेहन में यही सवाल गूंज रहा है कि दोनों देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले में कौन जीतेगा। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैचों के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया कीवियों से काफी पीछे है। इन आंकड़ों ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

 

आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत साल 1975 में खेले गए विश्व कप में पहली बार हुई थी। तब से लेकर अब तक कई बार दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट में 11 बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। इन 11 मैचों में न्यूजीलैंड ने 8 और भारत ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं। आंकड़ों के आधार पर न्यूजीलैंड भारत के काफी पीछे है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में न्यूजीलैंड से जीता था भारत

आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार साल 2003 क्रिकेट विश्व कप में हराया था। तब टीम इंडिया ने कीवियों को सुपर सिक्स मुकाबले में मात दी। उससे बाद आईसीसी टूर्नामेंट में जब कभी भारत और न्यूजीलैंड की भिड़त हुी तो कीवी टीम बाजी मारने में सफल रही। कुल मिलाकर भारत बीते 18 वर्षों से न्यूजीलैंड से आईसीसी स्तर के मैच नहीं जीत पाया है। वहीं 18 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में देखना होगा कि विराट की सेना न्यूजीलैंड के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed