फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 India vs New Zealand More heavy rain in Southampton Day 4 according to UK Met department

WTC Final 2021: साउथम्पटन में हो रही है तेज बारिश, पूरे दिन का खेल हो सकता है बाधित

Mon, 21 Jun 2021 02:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 21 Jun 2021 02:38 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैं ड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज चौथा दिन है। लेकिन चौथे खेल होगा या नहीं ये बहुत कुछ मौसम पर निर्भर करेगा। मौसम विभाग ने साउथम्पटन में आज भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 India vs New Zealand More heavy rain in Southampton Day 4 according to UK Met department
साउथम्पटन का मैदान - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन है। लेकिन क्रिकेट फैन्स के लिए निराशाजनक खबर है। चौथे दिन का खेल समय से शुरू होगा या पूरे दिन नहीं होगा इस पर संशय बरकरार है। क्योंकि इस समय साउथम्पटन में ओवरकास्ट कंडीशन हैं और बारिश हो रही है। यूके मौसम विभाग ने पूरे दिन साउथम्पटन में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस तरह चौथे दिन खेल की संभावना न के बराबर है। 

विज्ञापन


साउथम्टन के समय के मुताबकि सुबह सात बजे से बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले समय में 4 बजे तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं साढ़े आठ बजे हल्की बौछार आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था। पहले दिन खेल की तो बात छोड़िए टॉस तक नहीं हुआ। वहीं दूसरे दिन खेल समय से शुरु हुआ लेकिन बाद में बारिश ने खलल डाला। तीसरे दिन भी खराब मौसम के चलते खेल आधा घंटा पहले बंद करना पड़ा। 

मौसम विभाग के मुताबिक साउथम्पटन में सोमवार को मौसम काफी खराब रहेगा। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल सोमवार को साउथम्पटन में धूप निकलने के चांस न के बराबर हैं जबकि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। 


साउथम्पटन शहर में अधिकतर समय बारिश होगी और धूप नहीं निकलेगी। इसलिए अगर बीच में बारिश रुक भी जाती है तो खेल होने की संभावना नहीं के बराबर है। यहां पहले दिन से देखने में आया है कि मैदान सूखने में काफी समय लगता है। मौसम को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि चौथे दिन आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खेल होने के आसार बहुत कम हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed