फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 IND vs NZ New Zealand Wicketkeeper batsman BJ Watling is playing last test and broke MS Dhoni record

WTC FINAL: वाटलिंग के जज्बे को सलाम, आखिरी टेस्ट में तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा उनका करियर

Wed, 23 Jun 2021 09:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 23 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज आज अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम विश्व टेस्ट चैपियनशिप का खिताब जीतकर उन्हें शानदार विदाई देना चाहेगी। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 IND vs NZ New Zealand Wicketkeeper batsman BJ Watling is playing last test and broke MS Dhoni record
बीजे वाटलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड ने बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथम्पटन में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में अब तक न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत है। अगर सब कुछ ठीक रहा और मौसम ने साथ दिया तो कीवी टीम को फाइनल जीतने से कोई नहीं रोक सकता। टीम इंडिया को अब गेंदबाज ही जिता सकते हैं। दूसरी तरफ कीवी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग का ये आखिरी टेस्ट है। न्यूजीलैंड की मंशा होगी कि वह फाइनल जीतकर अपने इस खिलाड़ी को शानदार विदाई दे। आखिरी मुकाबला खेल रहे वाटलिंग की आज उंगली भी चोटिल हो गई। लेकिन जाते जाते उन्होंने एमएस धोनी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन

वाटलिंग के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो वह दुनियां के सातवें विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्याद कैच लपके हैं। वाटलिंग ने टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट में 257 कैच पकड़े। इस मामले में वाटलिंग ने भारत के पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने 166 पारियों में 256 कैच लिए थे। वहीं वाटलिंग ने टेस्ट की 127वीं पारी में धोनी को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका पू्र्व विकेटकीपर मार्क बाउचर के नाम है। उन्होंने 281 पारियों में 532 कैच पकड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया। उनके बाद एडम गिलक्रिस्ट 191 पारियों में 379, इयान हीली 224 पारियों में 366, रोडने मार्श 182 पारियों में 343, जैफ डुजोन 150 इंनिंग्स मं 265 और ब्रैड हैडिन ने 128 पारियों में 262 कैच पकड़े हैं। 

विज्ञापन

बीजे वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के लिए 74 टेस्ट खेले जिनमें 3789 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम 8 शतक और 19 अर्धशतक है। क्रिकेट के सबसे बड़े पारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 205 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने कीवी टीम के लिए 28 एकदिवसीय मैच खेले जिनमें 573 रन बनाए। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन नाबाद रहा। एकदिवसीय में 5 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। वाटलिंग टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा सफल नहीं रहे और मात्र 5 मैच खेले जिनमें 38 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed