फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC 2023 final will be on the oval and 2025 Final in lords

WTC Final: इंग्लैंड में होंगे टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और 2025 के फाइनल, ओवल और लॉर्ड्स को मिली मेजबानी

Wed, 21 Sep 2022 03:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 03:43 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल द ओवल और टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अब तक टेस्ट चैंपियनशिप के सभी फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को ही मिली है। 
 

विज्ञापन
WTC 2023 final will be on the oval and 2025 Final in lords
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद अगले चक्र (2023-2025) का भी फाइनल मैच इंग्लैंड के ही लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी ने भी इस बात की पुष्टि की है। अब तक टेस्ट चैंपियनशिप के सभी फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को ही मिली है। टेस्ट चैंपिनयशिप का पहला फाइनल मैच भी इंग्लैंड में ही खेला गया था। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच फाइनल मैच साउथैंपटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया था और न्यूजीलैंड की टीम ने पहला फाइनल मैच जीता था।  
विज्ञापन


आईसीसी ने अपने बयान में लिखा "इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पुष्टि करता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 2023 में लंदन और 2025 में लॉर्ड्स में खेला जाएगा।" 
विज्ञापन


आईसीसी के प्रमुख ज्योफ एलारडिस ने कहा "हम ओवल में अगले साल के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की मेजबानी कर रहे हैं, जिसके लिए समृद्ध विरासत और एक अद्भुत माहौल है, जो कैलेंडर के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद हम 2025 में लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल मैच की मेजबानी करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


"साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड और भारत के बीच पिछले साल का फाइनल काफी रोमांचक था और मुझे यकीन है कि प्रशंसक दुनिया भर में ओवल में अगले फाइनल के लिए बेताब होंगे। आईसीसी की ओर से, मैं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड सरे काउंटी क्रिकेट क्लब और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब को उनके समर्थन के लिए को धन्यवाद देना चाहूंगा।" 

न्यूजीलैंड की टीम 2021 में भारत को हराकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed