फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wriddhiman Saha Controversy Indian journalist Boria Majumdar says he will serve Saha with defamation notice

Controversy: बीसीसीआई की समिति के सामने पेश हुए ऋद्धिमान साहा, बोरिया मजूमदार ने कहा- मानहानि का नोटिस दूंगा

Sun, 06 Mar 2022 12:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Mar 2022 12:21 AM IST
सार

ऋद्धिमान साहा और पत्रकार विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है। साहा ने अब तक किसी पत्रकार का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि उस पत्रकार का नाम बोरिया मजूमदार है।

विज्ञापन
Wriddhiman Saha Controversy Indian journalist Boria Majumdar says he will serve Saha with defamation notice
ऋद्धिमान साहा और बोरिया मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋद्धिमान साहा और पत्रकार विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है। साहा ने अब तक किसी पत्रकार का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि उस पत्रकार का नाम बोरिया मजूमदार है। अब बोरिया ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि वह भारत के विकेटकीपर द्वारा लगाए गए हालिया आरोपों के संबंध में ऋद्धिमान साहा को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस देंगे।
विज्ञापन


मजूमदार ने सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो में कहा कि साहा ने जो व्हाट्सएप चैट डाली थी, वह दोनों के बीच बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा है। यह गलत तरीके से पेश किया गया है। साहा ने तब किसी पत्रकार का नाम नहीं लिया था, लेकिन शनिवार (पांच मार्च) को कहा था कि उन्होंने बीसीसीआई द्वारा गठित समिति को घटना के बारे में सबकुछ बता दिया है।
विज्ञापन


साहा ने कहा, "मैंने समिति को वह सब कुछ बता दिया है जो मैं जानता हूं। मैंने उन्हें सारी जानकारी दी है। मैं अभी आपको ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। बीसीसीआई ने मुझसे बाहर बैठक के बारे में बात नहीं करने के लिए कहा है, क्योंकि वे आपके सभी सवालों का जवाब देंगे।" साहा बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और आईपीएल संचालन परिषद सदस्य प्रभातेज भाटिया के सामने पेश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
बीसीसीआई की तरफ से 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया गया था। लेकिन इसमें अनुभवी विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को जगह नहीं मिली। इसके बाद एक पत्रकार ने साहा को व्हाट्सएप मैसेज कर इंटरव्यू की मांग की, जिसपर साहा ने कोई जवाब नहीं दिया और फिर उन्हें पत्रकार की तरफ से अंजाम भुगतने की धमकियां दी गई। साहा ने पूरी बात का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। 


पत्रकार ने क्या कहा था?
पत्रकार ने साहा को मेसेज करते हुए लिखा "मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।" बाद में पत्रकार ने लिखा था, "आपने फोन नहीं किया। मैं फिर कभी आपका इंटरव्यू नहीं करूंगा। मैं अपमान नहीं सहता और मैं इसे याद रखूंगा। ऐसा आपको नहीं करना चाहिए था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed