फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   wriddhiman saha and murali vijay ruled out from third test

भारत के लिए बुरी खबर, तीसरे टेस्ट से पहले लगे दो झटके

Mon, 24 Aug 2015 04:05 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
wriddhiman saha and murali vijay ruled out from third test

गाले टेस्ट की हार का बदला लेने कोलंबो टेस्ट में उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चो में विराट कोहली की यंग ब्रिगेड श्रीलंकाईयों पर भारी रही।

विज्ञापन


दूसरे टेस्ट में मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया सीरीज में पहली जीत के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


लेकिन अभी दूसरा टेस्ट मैच निपटा भी नहीं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को तीसरे टेस्ट की चिंता सताने लगी है। बात भी कुछ ऐसी ही है, क्योंकि टीम को एक नहीं दो बड़े झटके लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है विराट कोहली की सबसे बड़ी चिंता

wriddhiman saha and murali vijay ruled out from third test

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए तीसरे टेस्ट में सबसे बड़ी चिंता यह है कि टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज आखिरी मैच में चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

ये बल्लेबाज और कोई नहीं टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और रिद्दिमन साहा हैं। इनका प्रदर्शन श्रीलंका में शानदार रहा है। कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में साहा ने सेंचुरी लगाई थी, जबकि दूसरी पारी में मुरली ने शानदार अर्धशतक जड़ा था और अजिंक्य रहाणे के साथ 140 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज साहा और मुरली विजय का तीसरे टेस्ट से बाहर होने के पीछे का कारण मांसपेशियों में खिंचाव बताया गया है। साहा की जगह नमन ओझा जबकि मुरली विजय की जगह करुण नायर टीम में लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed