{"_id":"63eb09dfb38c39d7b4021aba","slug":"wpl-auction-2023-mumbai-indians-women-full-squad-players-list-womens-premier-league-mi-team-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL MI Women Full Squad: मुंबई ने हरमनप्रीत और पूजा पर लगाया दांव, सिर्फ एक विकेटकीपर खरीदा, देखें पूरी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL MI Women Full Squad: मुंबई ने हरमनप्रीत और पूजा पर लगाया दांव, सिर्फ एक विकेटकीपर खरीदा, देखें पूरी टीम
Tue, 14 Feb 2023 09:41 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:41 AM IST
सार
WPL 2023 MI Women Full Squad List: मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग में भी बहुत समझदारी के साथ खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। भारतीय टीम की कप्तान को सिर्फ 1.8 करोड़ में खरीदने वाली मुंबई फ्रेंचाइजी की टीम बेहद संतुलित है, लेकिन यास्तिका के चोटिल होने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत के अलावा नेट स्कीवर और यास्तिका पर बड़ा दांव लगाया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। मुंबई की टीम ने अपने पर्स से पूरे 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 17 खिलाड़ियों को खरीदा है। आईपीएल में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित मुंबई का हिस्सा हैं और अब महिलाओं की टी20 लीग में भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत मुंबई के साथ जुड़ गई हैं। हरमन को इस फ्रेंचाईजी ने 1.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा। दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में से एक हरमनप्रीत के लिए यह कीमत काफी कम है और मुंबई ने चतुराई के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ा है।
हरमनप्रीत कौर के अलावा मुंबई की टीम में ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और नेट स्कीवर बड़ा नाम हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया भी इस टीम के साथ हैं। हीली मैथ्यूज, अमेलिका केर और हीदर ग्राहम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर चुकी हैं। हालांकि, मुंबई के लिए भी विदेशी खिलाड़ियों का सही चयन करना चुनौती होगी।
पुरुषों की तरह महिला टीम में भी मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया है और लीग के दौरान इसका फायदा भी मुंबई को मिलेगा। हालांकि, इस टीम में यास्तिका भाटिया एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।
विज्ञापन
पांच खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा
मुंबई ने अपने पांच खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पैसे नेट स्कीवर पर लुटाए और उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा। वह विमेंस प्रिमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर और यास्तिका भाटिया पर भी मुंबई ने एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।

| खिलाड़ी | देश | कीमत |
| नताली स्कीवर | इंग्लैंड | 3.2 करोड़ रुपये |
| पूजा वस्त्राकर | भारत | 1.9 करोड़ रुपये |
| हरमनप्रीत कौर | भारत | 1.8 करोड़ रुपये |
| यास्तिका भाटिया | भारत | 1.5 करोड़ रुपये |
| अमेलिया कर | न्यूजीलैंड | 1 करोड़ रुपये |
| अमनजोत कौर | भारत | 50 लाख रुपये |
| हीली मैथ्यूज | वेस्टइंडीज | 40 लाख रुपये |
| चेल ट्रायन | दक्षिण अफ्रीका | 30 लाख रुपये |
| हीदर ग्राहम | ऑस्ट्रेलिया | 30 लाख रुपये |
| इसी वॉग्न | इंग्लैंड | 30 लाख रुपये |
| प्रियंका बाला | भारत | 20 लाख रुपये |
| धारा गुज्जर | भारत | 10 लाख रुपये |
| हुमाइरा काजी | भारत | 10 लाख रुपये |
| जिंतिमनी कलिता | भारत | 10 लाख रुपये |
| नीलम बिष्ट | भारत | 10 लाख रुपये |
| साइका इशाक | भारत | 10 लाख रुपये |
| सोनम यादव | भारत | 10 लाख रुपये |