फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wpl 2024 Points Table List Mumbai Indians qualified for playoffs by defeating Gujarat Giants Teams Points

WPL 2024: गुजरात को हराकर मुंबई ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई, यह टीम हुई बाहर, जानें अंक तालिका का हाल

Sun, 10 Mar 2024 04:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

मुंबई से मिली करारी शिकस्त के बाद गुजरात जाएंट्स का सफर खत्म हो गया। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। अंक तालिका में फिलहाल गुजरात आखिरी स्थान पर है। टीम को छह मैचों में सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली।

विज्ञापन
Wpl 2024 Points Table List Mumbai Indians qualified for playoffs by defeating Gujarat Giants Teams Points
महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने गुजरात को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। गत विजेता मुंबई दूसरे सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। सात मैचों में से पांच में जीत के साथ एमआई अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान है। टीम के खाते में 10 अंक और 0.343 का नेट रनरेट है। 
विज्ञापन


इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन का लक्ष्य तैयार किया। इसके जवाब में मुंबई ने हरमनप्रीत कौर की 95 रन की नाबाद पारी की बदौलत एक गेंद और सात विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। मुंबई ने इसी के साथ महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा टार्गेट चेज किया। कप्तान ने इस धुआंधार पारी के दौरान 10 चौके और पांच छक्के लगाए। इसके लिए उन्हें प्लेय ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई गुजरात
मुंबई से मिली करारी शिकस्त के बाद गुजरात जाएंट्स का सफर खत्म हो गया। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। अंक तालिका में फिलहाल गुजरात आखिरी स्थान पर है। टीम को छह मैचों में सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली। पांच मैच हार चुकी गुजरात के खाते में सिर्फ दो अंक हैं। वहीं, नेट रनरेट -1.111 है। दिल्ली कैपिटल्स आठ अंकों के साथ दूसरे, आरसीबी छह अंकों के साथ तीसरे और इतने ही अंकों के साथ यूपी वॉरियर्स चौथे पायदान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेऑफ के समीकरण
मुंबई की जीत के साथ प्लेऑफ की लड़ाई तगड़ी हो गई है। फिलहाल दो स्पॉट खाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच जंग छिड़ी है। पिछले सीजन की उपविजेता दिल्ली अगर बाकी बचे दो मैचों में एक भी जीतती है तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। वहीं, स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली टीम को भी अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। बात करें यूपी की तो टीम को अपने दोनों मुकाबलों में जीत के साथ आरसीबी की हार का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed