फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Gujarat Giants Kashvi Gautam and rcb kanika ahuja injured replaced by Sayali and Shraddha

WPL 2024: गुजरात जाएंट्स को बड़ा झटका, सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी काश्वी गौतम टूर्नामेंट से हुईं बाहर

Mon, 19 Feb 2024 05:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

लीग की शुरुआत से पहले गुजरात जाएंट्स की सबसे महंगी खिलाड़ी चोटिल हो गई हैं। काश्वी गौतम इस लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। वहीं, आरसीबी की कनिका आहूजा भी चोट की वजह से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
WPL 2024 Gujarat Giants Kashvi Gautam and rcb kanika ahuja injured replaced by Sayali and Shraddha
काश्वी गौतम - फोटो : Twitter

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे संस्करण की शुरुआत से पहले गुजरात जाएंट्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी काश्वी गौतम चोट की वजह से अचनाक बाहर हो गई हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने दो करोंड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर टीम में शामिल किया था। गुजरात के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की एक खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन

 
काश्वी की जगह इस महिला खिलाड़ी को मिला मौका
महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 23 फरवरी से शुरु होगा। गत विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इस लीग की शुरुआत से पहले गुजरात जाएंट्स की सबसे महंगी खिलाड़ी चोटिल हो गई हैं। काश्वी गौतम इस लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये की रकम खर्च कर मुंबई की सयाली सथगरे को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


RCB की एक महिला खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर
इसके अलावा स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को कनिका आहूजा के रुप में झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर भी चोट की वजह से महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने महाराष्ट्र की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज श्रद्धा पोखरकर को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 10 लाख की रकम में टीम का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed