फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Mumbai Indians got a big win against Gujarat Giants because of this Harmanpreet Kaur revealed

WPL 2023: मुंबई इंडियंस को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ इस कारण मिली बड़ी जीत, हरमनप्रीत कौर ने किया खुलासा

Sun, 05 Mar 2023 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

हरमनप्रीत कौर ने चौथे विकेट पर अमेलिया केर के साथ 89 रन की साझेदारी की थी। इस साझेदारी की बदौलत टीम पांच विकेट पर 207 रन बनाने में सफल रही। उसके बाद उनके गेंदबाजों ने गुजरात को 64 रन पर समेटकर 143 रन से बड़ी जीत हासिल की।

विज्ञापन
WPL 2023 Mumbai Indians got a big win against Gujarat Giants because of this Harmanpreet Kaur revealed
हरमनप्रीत कौर - फोटो : WPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत की। उसने शनिवार (चार मार्च) को टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात जाएंट्स को 143 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि अपने नेतृत्व में उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा मिली। पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हरमनप्रीत ने 30 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर ने चौथे विकेट पर अमेलिया केर के साथ 89 रन की साझेदारी की थी। इस साझेदारी की बदौलत टीम पांच विकेट पर 207 रन बनाने में सफल रही। उसके बाद उनके गेंदबाजों ने गुजरात को 64 रन पर समेटकर 143 रन से बड़ी जीत हासिल की। मुंबई कप्तान ने कहा कि पिच के अनुरूप तेजी से ढलने के कारण उनकी टीम को जीत मिली। आप विपक्ष को हल्का मानने की मैच को एकतरफा समझने की मनोदशा के साथ नहीं उतर सकते।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने मैदान पर उतरते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने एक समय तो लगातार सात गेंद पर सात चौके लगाए थे। हरमन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रही थीं उससे न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम की याद आ गई। मैकुलम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास के पहले मैच में तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रन बनाए थे। हरमन ने उसी तरह बल्लेबाजी की। उनकी पारी से टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। ओपनर हीली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 47 और अमेलिया केर ने 24 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। गुजरात के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। वहीं, गुजरात के लिए सिर्फ दयालन हेमलता और मोनिका पटेल ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। हेमलता ने 23 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। हेमलता के बल्ले से दो छक्के भी निकले। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। नताली सीवर और अमेलिया केर को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed