फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023: Five teams captains announced, three Australian and two Indian players got captaincy

WPL 2023: पांचों टीमों ने कप्तानों का किया एलान, ऑस्ट्रेलिया की तीन और भारत की दो खिलाड़ियों को मिली कमान

Thu, 02 Mar 2023 05:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

चार से 26 मार्च तक चलने वाले विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 26 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें दो प्लेऑफ मुकाबले भी होंगे। फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
WPL 2023: Five teams captains announced, three Australian and two Indian players got captaincy
विमेंस प्रीमियर लीग में पांचों टीमों ने कप्तानों का एलान कर दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर का आगाज चार मार्च से होने जा रहा है जो कि 26 मार्च तक चलेगा। इस लीग में कुल पांच टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स  शामिल है। पहला मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटील क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का एलान कर दिया है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों की अपेक्षा विदेशी खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में ज्यादा तरजीह दी गई है। जहां भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना कप्तान के तौर पर चुनी गई हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तीन स्टार खिलाड़ियां एलिसा हीली, मेग लेनिंग और बेथ मूनी कप्तान की भूमिका में दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन दिखा चुकी हैं। अब ये सभी इस लीग में कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगी। बतौर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर 

Harmanpreet Kaur, Mohammad Rizwan win ICC Player of the Month

हरमनप्रीत कौर मौजूदा समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। डब्ल्यूपीएल में हरमन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वो टी20 फॉर्मेट में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 151 मुकाबलों की 136 पारियों में 3058 रन बनाया है। इसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है। हरमनप्रीत कौर भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। केवल बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अब तक 32 विकेट लिए हैं। 

स्मृति मंधाना 

Icc Cricketer Of The Year Nominees: Smriti Mandhana Only Player  Representing India After Stellar 2022

भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करेंगी। बतौर खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 116 मैचों की 112 पारियों में 2802 रन बना चुकी हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने इसी साल फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 87 रन बनाया था। टी20 महिला वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से कुल दो अर्धशतक भी निकला था। 

एलिसा हीली 

Alyssa Healy named Australia captain for India tour

ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल एलिसा हीली डब्ल्यूपीएल में यूपी वॉरियर्स के लिए कप्तानी करने वाली हैं। पिछले महीने ही खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में हीली पांच मैचों में 47.25 की औसत और 115.95 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाई थीं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकला। टी20 फॉर्मेट में हीली के बल्ले से 141 मैचों में एक शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2489 रन निकल चुका है। 

मेग लेनिंग

Women's T20 World Cup 2023: Meg Lanning Achieves A Huge Feat, Becomes First  Player In History To Captain 100 T20I Matches

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लेनिंग डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाली हैं। लेनिंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच वर्ल्ड कप खिताब जीता है। एक सफल कप्तान होने के साथ लेनिंग एक बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। टी20 फॉर्मेट में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में मेग लेनिंग का भी नाम शामिल है। उन्होंने 132 मैचों की 121 पारियों में 3405 रन बनाने के साथ तीन पारियों में चार विकेट भी लिए हैं। 

बेथ मूनी

Beth Mooney - 'No situation gives me stress when I'm batting, because I  feel like I can control the game' | ESPNcricinfo

गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी को टीम की कप्तानी सौंपी है। मूनी ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में छह मैचों में 51.50 की औसत और 117.71 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे। टी20 फॉर्मेट में बेथ मूनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 83 मैचों की 77 पारियों में 40.51 की औसत से 2350 रन बना चुकी हैं, जिसमें 2 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है। 

चार से 26 मार्च तक चलने वाले विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 26 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें दो प्लेऑफ मुकाबले भी होंगे। फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed