फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Disappointed with having to many foreign captains Anjum Chopra said Indians should have got a chance

WPL 2023: लीग में तीन विदेशी कप्तान होने से निराश यह पूर्व क्रिकेटर, कहा- भारतीयों को मिलना चाहिए था मौका

Sat, 04 Mar 2023 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया है। वहीं, गुजरात जाएंट्स की कमान बेथ मूनी के हाथों में है। यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली और दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लेनिंग को कप्तान बनाया है।

विज्ञापन
WPL 2023 Disappointed with having to many foreign captains Anjum Chopra said Indians should have got a chance
महिला प्रीमियर लीग में पांच टीमों की कप्तान - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत शनिवार (चार मार्च) को हुई। इस लीग में पांच टीमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जाएंट्स, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स हिस्सा ले रही हैं। इनमें से तीन की कप्तान विदेशी हैं। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना को कप्तान बनाया है। वहीं, गुजरात जाएंट्स की कमान बेथ मूनी के हाथों में है। यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली और दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लेनिंग को कप्तान बनाया है। इस बात से भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा निराश हैं।
विज्ञापन


अंजुम का कहना है कि सक्षम भारतीय खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद नहीं आया कि अधिकांश टीमों ने कप्तान के रूप में विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। यह एक भारतीय लीग है और भारतीय परिस्थितियों में खेली जाएगी इसलिए भारतीय खिलाड़ियों में क्षमता होने पर उन्हें कप्तान होना चाहिए था।"
विज्ञापन


अंजुम को थी दीप्ति को कप्तान बनाए जाने की उम्मीद
अंजुम चोपड़ा ने कहा, ''मुझे लगता है कि दीप्ति शर्मा को कप्तान बनाया जाना चाहिए था क्योंकि उन्होंने आखिरी महिला टी20 चैलेंज में कप्तानी की थी।'' यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को कप्तान नहीं बनाया। उसने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पर भरोसा जताया है। चोपड़ा ने हालांकि इस बात पर सहमति जताई कि छह बार के टी20 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के पास भारत की तुलना में अधिक अनुभवी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेग लेनिंग के सामने जेमिमा नहीं बन सकतीं कप्तान: अंजुम
अंजुम ने कहा, ''ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विश्व चैंपियन हैं और उनके पास काफी अनुभव है। मैं उनके (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के) अनुभव (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) से पूरी तरह सहमत हूं और इसलिए जेमिमा रोड्रिग्ज एक ही टीम (दिल्ली कैपिटल्स) में मेग लैनिंग से आगे कप्तान नहीं बन सकती हैं। अगर मैं बड़े स्तर पर देखती हूं तो भारतीय खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह कप्तानी की क्षमता नहीं है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed