फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Would Hate If India Help Pakistan by Not Playing Them says Sachin Tendulkar

पाकिस्तान पर सचिन का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप में दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा

Fri, 22 Feb 2019 11:05 PM IST
अभिषेक त्यागी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Fri, 22 Feb 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Would Hate If India Help Pakistan by Not Playing Them says Sachin Tendulkar
sachin tendulkar

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलकर उसे दो अंक देना गवारा नहीं है क्योंकि इससे क्रिकेट महाकुंभ में इस चिर प्रतिद्वंद्वी को ही फायदा होगा। 

विज्ञापन



तेंदुलकर ने भी सुनील गावस्कर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के लिए विश्व कप में 16 जून को होने वाले मुकाबले से हटने के बजाय उसे हराना बेहतर होगा। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के मारे जाने के बाद इस मैच से हटने की मांग उठ रही है। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- पुलवामा शहीदों को समर्पित होगा IPL 2019, परिवारों को दिया जाएगा ओपनिंग सेरेमनी का पैसा    
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुलकर ने पीटीआई को एक बयान में कहा, 'भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिर से उन्हें हराने का समय है। मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी।'
 


उन्होंने कहा, 'लेकिन मेरे लिए भारत सर्वोपरी है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा।'

हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने जहां पाकिस्तान के पूर्ण बहिष्कार की मांग की है वहीं गावस्कर ने गुरुवार को कहा था कि अगर भारत अगर 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला करता है तो यह उसकी हार होगी। 

विश्व कप ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रशासकों की समिति ने कोई फैसला नहीं करने का निर्णय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed