पाकिस्तान पर सचिन का बड़ा बयान, बोले- विश्व कप में दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलकर उसे दो अंक देना गवारा नहीं है क्योंकि इससे क्रिकेट महाकुंभ में इस चिर प्रतिद्वंद्वी को ही फायदा होगा।
तेंदुलकर ने भी सुनील गावस्कर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के लिए विश्व कप में 16 जून को होने वाले मुकाबले से हटने के बजाय उसे हराना बेहतर होगा। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के मारे जाने के बाद इस मैच से हटने की मांग उठ रही है।
पढ़ेंः- पुलवामा शहीदों को समर्पित होगा IPL 2019, परिवारों को दिया जाएगा ओपनिंग सेरेमनी का पैसा
तेंदुलकर ने पीटीआई को एक बयान में कहा, 'भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिर से उन्हें हराने का समय है। मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी।'
Sachin Tendulkar: India has always come up trumps against Pakistan in World Cup.Time to beat them again. Would personally hate to give them 2 points&help them in tournament. For me India always comes first, so whatever my country decides, I'll back that decision with all my heart pic.twitter.com/os3dFcHICf
— ANI (@ANI) February 22, 2019
उन्होंने कहा, 'लेकिन मेरे लिए भारत सर्वोपरी है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा।'
हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने जहां पाकिस्तान के पूर्ण बहिष्कार की मांग की है वहीं गावस्कर ने गुरुवार को कहा था कि अगर भारत अगर 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला करता है तो यह उसकी हार होगी।
विश्व कप ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रशासकों की समिति ने कोई फैसला नहीं करने का निर्णय किया।