फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World XI vs West Indies T20: West Indies beat World XI by 72 runs

World XI vs West Indies T20: वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को दी मात, चैरिटी मैच में 72 रन से रौंदा

Fri, 01 Jun 2018 11:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
World XI vs West Indies T20:  West Indies beat World XI by 72 runs

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार को खेले गए एक चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रन से रौंदा। मैच वेस्टइंडीज में आए तूफान से बर्बाद हुए स्टेडियम के पुनर्निर्माण के मकसद से खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। 

विज्ञापन


जवाब में सितारों से सजी वर्ल्ड इलेवन 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 17वें ओवर में 127 रन पर ऑलआउट होते हुए 72 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। वेस्टइंडीज के एविन लुईस को उनकी 26 गेंदों पर खेली 58 रन की पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।
विज्ञापन


200 रन के विशाल लक्ष्य को पाने उतरी वर्ल्ड इलेवन की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही तमीम इकबाल (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। फिर तो जैसे विकेटों की झड़ी ही लग गई। ल्यूक रोंची (0), दिनेश कार्तिक (0), सैम बिलिंग्स (4), शोएब मलिक (12) के बाद कप्तान शाहिद अफरीदी (11) भी आया-राम गया राम की तर्ज पर खेलते गए। श्रीलंकाई ऑलराउंडर तिषारा परेरा ने जरूर 37 गेंदों की अपनी 61 रन की पारी से पारी को संभालने की कोशिश  की। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से विलियम्स ने 3 और बद्री-रसेल ने 2-2 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed