World Test Championship: भारत को मिली ऐतिहासिक जीत, लेकिन अभी भी पाकिस्तान से पीछे, जानें क्यों?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 113 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पहली बार सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में जीत का परचम लहराया और शानदार तरीके से साल का अंत किया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) में यह भारत की चौथी जीत है और उसके अंक भी बढ़कर 54 हो गए हैं। हालांकि अंक तालिका में टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 113 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पहली बार सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में जीत का परचम लहराया और शानदार तरीके से साल का अंत किया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) में यह भारत की चौथी जीत है और उसके अंक भी बढ़कर 54 हो गए हैं। हालांकि अंक तालिका में टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ है। अंक तालिका में टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका से भी नीचे है। आइए जानते हैं टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा अंक तालिका का हाल।
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कंगारू टीम तीन जीत, 36 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। जबकि भारतीय टीम चार जीत और 54 अंकों के बावजूद चौथा पायदान पर बनी हुई है। वह इस चैंपियनशिप की तीसरी सीरीज खेल रही है और अभी तक उसे इसमें चार जीत, एक हार और दो ड्रॉ नसीब हुई है। उसके जीत का प्रतिशत 64.28 का है। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ था।
अंक तालिका का हाल
अंक तालिका में शीर्ष चार की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड और 36 अंकों के साथ पहले पायदान पर है जबकि श्रीलंका की टीम दो जीत, 24 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम तीन जीत, एक हार, 36 अंकों और 75 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।
The #WTC23 standings after India’s win in the first #SAvIND Test 👀 pic.twitter.com/rNyK8GKRgs
— ICC (@ICC) December 30, 2021
क्या कहता है आईसीसी का नियम
आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका में टीमों के स्थान का फैसला जीत प्रतिशत के आधार पर किया जाता है यानी किसने कितने मैच खेले हैं और उसमें उसे कितनी जीत, हार और ड्रॉ मिली है।