फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championship Updates after england 3-0 win over new zealand

WTC Points Table: न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत के बाद क्या है अंक तालिका का हाल, क्या फाइनल में पहुंचेगा भारत?

Tue, 28 Jun 2022 09:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। इसके बाद कीवी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ चुकी है। 
 
loader
World Test Championship Updates after england 3-0 win over new zealand
भारत लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान बेन स्टोक्स और नए कोच ब्रेंडन मैक्कुलम की जोड़ी ने अपनी पहली ही सीरीज में कमाल किया है। इंग्लैंड ने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के 3-0 से मात दी है। सीरीज के सभी मैच जीतकर इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति बेहतर की है। हेडिंग्ली में तीसरे टेस्ट की आखिरी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य था और इंग्लैंड ने सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जो रूट 86 और जॉनी बेयरस्टो 71 रन बनाकर नाबाद रहे। 


अब इंग्लैंड की टीम इसी लय और आत्मविश्वास के साथ भारत के खिलाफ मैच में उतरना चाहेगी, जो एक जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हो रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की टीम बहुत ही आक्रामक लय में नजर आई और टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम हमेशा से ही इसी अंदाज में खेले हैं। न्यूजीलैंड पर जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 28.89 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवें स्थान पर आ गई है। 


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली विजेता न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के साथ आठवें स्थान पर आ गई है। न्यूजीलैंड ने अब तक 25.93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अब न्यूजीलैंड के लिए अगले साल होने वाले फाइनल में जगह बना पाना बहुत मुश्किल लग रहा है। 

तीसरे नंबर पर है भारत
भारत ने अब तक 58.33 फीसदी अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब श्रीलंका से है, जो चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 71.43 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पाकिस्तान की टीम पांचवें और वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है। बांग्लादेश इस सूची में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। 

क्या फाइनल में पहुंच सकता है भारत
भारत ने अब तक चार टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें से दो घर में और दो विदेश में रही हैं। छह जीत, तीन हार और दो ड्रॉ के साथ भारत का जीत प्रतिशत 58.33 का है। अब भारत को एक सीरीज घर में और एक विदेश में खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर सकती है और लगातार दूसरे सीजन में फाइनल मैच खेल सकती है। फिलहाल टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी। 

धीमे ओवर नहीं किए होते तो दूसरे नंबर पर होती टीम इंडिया
भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र में 11 मैच खेलकर 80 अंक हासिल किए हैं, लेकिन तीन अंकों का जुर्माना लगने के कारण भारत के पास 77 अंक हैं। भारत का प्वाइंट प्रतिशत 58.33 का है, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद अफ्रीकी टीम का प्वाइंट प्रतिशत 71.43 का है। अगर भारतीय टीम पर तीन अंकों का जुर्माना नहीं लगा होता तो भारत के पास 80 अंक होते। ऐसे में टीम इंडिया का प्वाइंट प्रतिशत 72.72 का होता और भारत अफ्रीका की जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल खेलने का प्रबल दावेदार होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed