{"_id":"5dc41b878ebc3e5b732fc182","slug":"world-largest-cricketer-7-5-feet-tall-mohammad-mudasser-will-play-from-lahore-qalandars-in-psl-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL में खेलेगा दुनिया का सबसे लंबा क्रिकेटर, साढ़े सात फुट की लम्बाई के साथ करेगा स्पिन गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL में खेलेगा दुनिया का सबसे लंबा क्रिकेटर, साढ़े सात फुट की लम्बाई के साथ करेगा स्पिन गेंदबाजी
Thu, 07 Nov 2019 06:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 Nov 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद मुदस्सर
- फोटो : ट्विटर
दुनियाभर में अलग-अलग खेलों में कई लंबे खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान में अधिक लम्बाई वाले खिलाड़ी कम ही देखने को मिले हैं। बात करें मौजूदा समय की तो पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे लंबे कद के खिलाड़ी हैं। 37 वर्षीय इरफान की लम्बाई 7'1 फुट है और वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट में इरफान से भी लंबा खिलाड़ी शामिल हो चुका है। मोहम्मद मुदस्सर नाम के गेंदबाज को पाकिस्तान सुपर लीग की एक टीम में शामिल किया गया है। 21 वर्षीय मोहम्मद मुदस्सर स्पिन गेंदबाज हैं जिन्हें लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए अपनी टीम में चुना है। मुदस्सर की लम्बाई 7'5 फुट है जो इरफान से चार इंच अधिक है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहम्मद इरफान एक तेज गेंदबाज हैं तो वहीं मुदस्सर एक स्पिन गेंदबाज हैं और इस मामले में सबसे अधिक लम्बाई वाले स्पिनर भी बन जाएंगे।
लाहौर के रहने वाले मुदस्सर ने 6 नवंबर को ही लाहौर कलंदर की तरफ से प्लेयर्स डिवेलपमेट प्रोग्राम जॉइन किया है और अगले साल पीएसएल में खेलेते दिखेंगे।
विज्ञापन