फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup2019: Eoin morgan became first English player to play 200 odi

World Cup के पहले मैच में ही इयोन मॉर्गन ने रचा इतिहास, यह कमाल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी

Thu, 30 May 2019 06:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 May 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
World Cup2019: Eoin morgan became first English player to play 200 odi
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के लिए गुरुवार को विश्व कप का पहला मैच यादगार बन गया। लंदन के ओवल में खेले जा रहे 12वें विश्व कप के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही मॉर्गन ने इतिहास रच दिया। कप्तान मॉर्गन इंग्लैंड की ओर से 200 इंटरनेशनल वन-डे मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

World Cup2019: Eoin morgan became first English player to play 200 odi
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

देखा जाए तो यह 32 वर्षीय मॉर्गन का 223वां इंटरनेशनल वन-डे मैच है, लेकिन उन्होंने शुरुआती 23 वन-डे मुकाबले आयरलैंड की तरफ से खेले थे। मॉर्गन ने 2006 से 2009 के बीच आयरलैंड की तरफ से 23 वनडे में 35.42 की औसत से 744 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू 2009 में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

World Cup2019: Eoin morgan became first English player to play 200 odi
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई

इस मैच से पहले इंग्लैंड की ओर से 199 मैच में मॉर्गन ने 40.21 की औसत से 6233 रन बनाए थे। हालांकि विश्व कप के इस उद्धाटन मैच में भी उनका बल्ला जमकर बोला। 60 गेंदों में 57 रन बनाते हुए इस खिलाड़ी ने अपने करियर का 41वां अर्द्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के भी जमाए। इस तरह अब इंटरनेशनल करियर में कुल 222 वनडे मैचों में 39.64 की औसत से 6977 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक वन-डे खेलने वाले खिलाड़ी

World Cup2019: Eoin morgan became first English player to play 200 odi
विराट मॉर्गन - फोटो : social media

खिलाड़ी

मैच

रन

इयोन मॉर्गन   200* 6233
पॉल कॉलिंगवुड 197 5092
जेम्स एंडरसन 194 269
 एलेक स्टीवर्ट 170 4677
इयान बेल 161 5416

World Cup2019: Eoin morgan became first English player to play 200 odi
विश्व कप 2011 - फोटो : सोशल मीडिया

यदि दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल वन-डे मैच खेलने की बात की जाए तो भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 463 मैच के साथ पहले नंबर पर है। उन्होंने इन मैचों में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 49 शतक जड़े और 149 विकेट भी लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed