{"_id":"4989ba15a36896e46714774e577041fc","slug":"world-cup-s-opening-ceremony-today-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप का उद्घाटन आज, ढेरों सितारे जमाएंगे महफिल में रंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप का उद्घाटन आज, ढेरों सितारे जमाएंगे महफिल में रंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Feb 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 साल के लंबे अरसे के बाद क्रिकेट के महाकुंभ का स्वागत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एक बार फिर बाहें फैलाए खड़े हैं।
विज्ञापन
बेशक तब से लेकर अब तक क्रिकेट का खेल काफी बदल चुका है, लेकिन अगर कुछ नहीं बदला है तो वो ये है इस खेल के लिए लोगों की दीवानगी और उनका जुनून। और जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बृहस्पतिवार को अलग-अलग समारोह में 11वें वर्ल्ड कप का उद्घाटन होगा तो न केवल स्टेडियम में बैठे लोगों बल्कि घरों में टीवी पर निगाहें गड़ाए लोगों का यह जुनून फिर दिखाई देगा।
करीब 2400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेलबर्न और क्राइस्टचर्च में होने वाले इस समारोह में 14 टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी सहित उनके असंख्य प्रशंसक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन
मेलबर्न की पहचान बड़े खेल आयोजनों की सफल मेजबानी को लेकर भी है। फिर चाहे 1956 के ओलंपिक हों या 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स। मेलबर्न में होने वाले समारोह में जहां पॉप स्टार जेसिका माऊबाऊ, सिंगर टीना एरेना और डैरिल ब्रैथवेट अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे, साथ ही मेलबर्न सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का जलवा भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं क्राइस्टचर्च में तो समारोह और भी जोरदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यूजीलैंड के तीसरे सबसे बड़े शहर में होने वाले उद्घाटन समारोह में न्यूजीलैंड की संस्कृति और क्रिकेट के खेल से उसके जुड़ाव की कहानी बयान की जाएगी। यहां दर्शक रोंगटे खड़े कर देने वाली आतिशबाजी का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
यहां होने वाले समारोह में इस देश के दिग्गज क्रिकेटर डेनियल विटोरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस दौरान टूर्नामेंट के आधिकारिक मस्कट पेड्रो की अगुआई में सभी 14 देशों के खिलाड़ी परेड में हिस्सा लेंगे।
पिटबुल भी मचा सकते हैं धमाल
उद्घाटन समारोह में अमेरिकन रैपर पिटबुल के भी शिरकत करने की संभावना है। पिटबुल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में भी शानदार प्रस्तुति देकर धमाल मचा चुके हैं।