फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup less crowd in Stadium in eng vs nz Sehwag appealed for free ticket Danielle Wyatt raised questions

World Cup: पहले मैच में खाली रहा स्टेडियम, सहवाग ने की फ्री टिकट की अपील; इंग्लैंड की खिलाड़ी ने उठाए सवाल

Thu, 05 Oct 2023 06:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

एक लाख से ज्यादा दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं। इस कारण सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल भी उठाए।

विज्ञापन
World Cup less crowd in Stadium in eng vs nz Sehwag appealed for free ticket Danielle Wyatt raised questions
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज गुरुवार (पांच अक्तूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। पहले मैच में गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हुईं। एक लाख से ज्यादा दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं। इस कारण सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल भी उठाए।
विज्ञापन


भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि विश्व कप के आयोजकों को गुरुवार को अहमदाबाद में खाली स्टेडियमों में प्रतियोगिता शुरू होने के बाद भारत को छोड़कर अन्य टीमों के मैचों के लिए स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मुफ्त टिकट देना चाहिए। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भीड़ खींचने में विफल रहा और समर्थन की कमी ने सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। सहवाग का मानना है कि इस समय वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता कम हो रही है और टूर्नामेंट के दौरान युवाओं के लिए बेहतर पहुंच से खेल में उनकी रुचि बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सहवाग ने क्या लिखा?
सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर पोस्ट किया, "उम्मीद है कि ऑफिस का काम समाप्त करने के बाद अधिक लोग (मैच देखने) आएंगे। जिन मैचों में भारत शामिल नहीं है, उनमें स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए मुफ्त टिकट होने चाहिए। 50 ओवर के खेल में रुचि कम होने के बाद इससे युवाओं को विश्व कप के मैच को देखने के अनुभव मिलेगा और खिलाड़ियों को भी खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन




इंग्लैंड की खिलाड़ी ने उठाए सवाल
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार डेनिएल व्याट ने भी अहमदाबाद के स्टेडियम में अधिक दर्शकों के नहीं होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर पूछा, ''दर्शक कहां हैं?''




इंग्लैंड ने बनाए 282 रन
इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 282 रन बनाए। उसने न्यूजीलैंड को 283 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। कप्तान जोस बटलर ने 43 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 33, हैरी ब्रूक ने 25 और लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रन का योगदान दिया। आदिल रशीद ने नाबाद 15, डेविड मलान और सैम करन ने 14-14, मार्क वुड ने नाबाद 13, मोइन अली और क्रिस वोक्स ने 11-11 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों को मैच में खुलकर नहीं खेलने दिया। तेज और स्पिन के मिश्रण ने इंग्लिश टीम को काफी परेशान किया। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। स्पिनर मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को दो-दो सफलता मिली। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed