फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer

World Cup 2023: क्या इस बार अपना अंतिम विश्व कप में खेलेंगे कोहली? विराट के 'खास दोस्त' ने दिया यह जवाब

Fri, 30 Jun 2023 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

विराट 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया में थे। तब उनकी उम्र 23 साल थी। कोहली उसके बाद 2015 में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम के भी सदस्य थे। उस समय महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। इसके बाद 2019 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी।

विज्ञापन
World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत 12 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। पिछली बार 2011 में उसने श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ मिलकर टूर्नामेंट का आयोजन किया था। यह पहला अवसर होगा जब भारत अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यह भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का चौथा विश्व कप होगा। माना जा रहा है कि वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट दिखेंगे। इस बारे जब उनके खास दोस्त वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। गेल का मानना है कि विराट इसके बाद एक और विश्व कप खेल सकते हैं।
विज्ञापन


विराट 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया में थे। तब उनकी उम्र 23 साल थी। कोहली उसके बाद 2015 में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम के भी सदस्य थे। उस समय महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। इसके बाद 2019 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी। कोहली इस बार विश्व कप में 2011 में खिताब जीतने वाली टीम के एकमात्र सक्रिय सदस्य के रूप में उतरेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer
क्रिस गेल - फोटो : @KXIPSaddaFC
क्रिस गेल ने क्या कहा?
कोहली अपना चौथा विश्व कप खेलेंगे और गेल को लगता है कि इस स्टार बल्लेबाज के पास एक और विश्व कप खेलने की क्षमता है। गेल ने एक इंटरव्यू में कहा, "विराट कोहली के पास अभी भी एक और विश्व कप है। मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा।" विश्व कप में मेजबान टीम की संभावनाओं पर बोलते हुए गेल ने कहा कि भारत हमेशा जीत का प्रबल दावेदार होता है, खासकर जब वे घर पर खेल रहे हों।

गेल ने कहा, ''भारत टूर्नामेंट जीतने का दावेदार है। वह इस बार घर में भी खेल रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट बहुत दिलचस्प होने वाला है। हम वास्तव में वह टीम देखना चाहते हैं जिसे वे चुनने जा रहे हैं। सबसे पहले वे टीम का चयन करने जा रहे हैं क्योंकि बहुत से लोग दरवाजा भी खटखटा रहे हैं। भारत घरेलू मैदान पर हमेशा दावेदार रहेगा। यह भारतीय टीम पर दबाव भी डालता है।'' 
विज्ञापन

World Cup 2023 Will Virat Kohli play his last World Cup this time Chris Gayle gave this answer
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत खेलेगा पहला मैच
भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वह 15 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से पांच अक्तूबर को होगी। वहीं, 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed