फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 Shubhman Gill asks questions to captain Rohit Sharma Ind vs Ban

WC 2023: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद शुभमन ने रोहित से पूछा यह सवाल, बीसीसीआई ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Fri, 20 Oct 2023 05:05 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Oct 2023 05:05 PM IST
सार

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराकर लगातार चौथा मुकाबले जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर टीम का एक वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Shubhman Gill asks questions to captain Rohit Sharma Ind vs Ban
World Cup 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप के 17वें मुकाबले में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी तो शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार चौथा मुकाबला जीत लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले को जीतने के बाद बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। 
विज्ञापन


शुभमन गिल ने किया कप्तान से सवाल
वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराकर लगातार चौथा मुकाबले जीतने के बाद भारतीय बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर टीम का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तान रोहित शर्मा का साक्षात्कार लेते हुए देखा गया। वीडियो की शुरुआत शुभमन गिल के साथ होती है। गिल टीम के कप्तान रोहित शर्मा से पूछा, 'केएल राहुल की जगह शार्दुल को भेजने का निर्णय क्यों बदल दिया?' इस पर रोहित ने कहा, 'वही गेंद पर आउट हो गया, तभी मैंने कहा कि शार्दुल जाएगा तू।' उन्होंने आगे कहा कि शार्दुल को बल्लेबाजी मिलेगा, वह बड़े मैच का खिलाड़ी है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुभमन गिल को अपने अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान हार्दिक ने खिंचाई करते हुए शुभमन से पूछा, 'ये क्या कर रहा तू?' शुभमन ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'वही जो आपने पिछले मैच में किया था।'


इसके बाद गिल टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास जाते हैं और उसकी नकल उतारते दिखे। उन्होंने मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से भी बात की। सूर्या के पास जाकर गिल ने कहा, 'आपका अग्रेशन खत्म हो गया।' सूर्या ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'अग्रेशन तो बाद में देख लेंगे, इस एपिसोड को हिट करने के लिए एडिट कर देना।' 

हालांकि, ये वीडियो काफी ज्यादा मजेदार था। बांग्लादेश के बाद अब टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ 22 अक्तूबर को धर्मशाला में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड ही एकमात्र ऐसी टीम है जो अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed