फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 ODI Responsibility on Team India New Captain Rohit Sharma and Coach Rahul Dravid

2023 World Cup: रोहित-द्रविड़ के कंधों पर 10 साल का सूखा खत्म करने का दारोमदार, भारत में ही होना है विश्व कप

Thu, 09 Dec 2021 01:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

2023 वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने अभी से ही कमर कस ली है। रोहित और द्रविड़ के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि पूर्व कप्तान विराट कोहली को किस तरह की जिम्मेदारी दी जाती है।

विज्ञापन
World Cup 2023 ODI Responsibility on Team India New Captain Rohit Sharma and Coach Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट का नया कप्तान बनाया है। वह विराट कोहली की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने रोहित को यह जिम्मेदारी 2023 वनडे विश्व कप को देखते हुए दी है। टूर्नामेंट में अभी दो साल क वक्त बचा है और हिटमैन अब नए सिरे से टीम तैयार कर सकेंगे। रोहित और नए हेड कोच राहुल द्रविड़ पर भारत को 10 साल बाद वनडे विश्व कप दिलाने की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन


रोहित-द्रविड़ के सामने सबसे बड़ी चुनौती
2023 वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने अभी से ही कमर कस ली है। रोहित और द्रविड़ के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि पूर्व कप्तान विराट कोहली को किस तरह की जिम्मेदारी दी जाती है। साथ ही नए-नए टैलेंट को अनुभव के साथ कैसे मिश्रण किया जाता है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे से रोहित की परीक्षा शुरू होगी। बतौर रेगुलर टी-20 कप्तान रोहित का टी-20 में आगाज शानदार रहा था। 
विज्ञापन


टी-20 में रोहित-द्रविड़ का शानदार आगाज
उनकी कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अब यही कारनामा रोहित को दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भी करना होगा और भरोसा दिलाना होगा कि चयनकर्ताओं ने जो फैसला लिया है, वह सही है। 19 जनवरी से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। रोहित की कप्तानी में भारत ने 10 वनडे खेले हैं। इसमें से टीम को आठ में जीत मिली है। 2023 विश्व कप से टीम इंडिया को उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम दो विश्व कप जीत चुकी
टीम इंडिया इससे पहले दो वनडे विश्व कप जीत चुकी है। पहला विश्व कप भारत ने 1983 में जीता था। तब भारतीय टीम की कमान कपिल देव के हाथों में थी। वहीं, पीआर मान सिंह कोच की भूमिका में थे। दोनों की जोड़ी कमाल की रही और भारत ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। 

धोनी-कर्स्टन ने 2011 में जिताया था विश्व कप
यही कारनामा 2011 में महेंद्र सिंह धोनी और गैरी कर्स्टन की जोड़ी ने कर दिखाया। टीम इंडिया ने दूसरी बार वनडे विश्व कप 2011 में जीता था। तब कप्तान धोनी और कोच गैरी कर्स्टन थे। यह विश्व कप भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेला गया था। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को शिकस्त दी थी। अब राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मी की जोड़ी पर यह दारोमदार होगा। 


द्रविड़ टीम को चैंपियन बनाने चाहेंगे
द्रविड़ इससे पहले भी टीम इंडिया को सफलता दिला चुके हैं। इससे पहले वह अंडर-19 टीम के भी कोच थे। उनकी देखरेख में टीम इंडिया 2016 अंडर-19 विश्व कप की उपविजेता टीम रही थी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 2018 में टीम को चैंपियन बनाकर ही दम लिया। 2018 अंडर-19 विश्व कप भारत ने द्रविड़ की कोचिंग में ही जीता था। अब द्रविड़ सीनियर टीम को भी चैंपियन बनाने चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed