{"_id":"651ece6d8cae864a980539a5","slug":"world-cup-2023-australian-all-rounder-marcus-stoinis-doubtful-to-play-in-the-match-against-india-in-chennai-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से बाहर हो सकता है यह स्टार ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से बाहर हो सकता है यह स्टार ऑलराउंडर
Thu, 05 Oct 2023 08:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 05 Oct 2023 08:25 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की टीम 2015 के बाद विश्व कप जीतने के लिए उतरेगी। वह अब तक सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीत चुकी है। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। वहीं, भारत ने 1983 और 2011 में खिताब पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से गुरुवार (पांच अक्तूबर) को हो गया। भारतीय टीम अपना पहला मैच रविवार (आठ अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। इस मुकाबले से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का मैच में खेलना संदिग्ध है। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात की जानकारी दी।
मैकडोनाल्ड के अनुसार, स्टोइनिस को हैमस्ट्रिंग की समस्या है और उनकी उपलब्धता संदिग्ध होगी। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी को पिछले महीने भारत के खिलाफ मोहाली में पहले वनडे के दौरान चोट लग गई थी और तब से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। मैकडोनाल्ड ने चेन्नई में कहा, ''स्टोइनिस को हैमस्ट्रिंग की थोड़ी शिकायत है। इस कारण वह अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाए थे। हम अभ्यास सत्र के दौरान देखेंगे कि वह खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं।''
कैमरून ग्रीन अच्छी फॉर्म में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम अभ्यास मैच में उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उनका इरादा स्टोइनिस और ग्रीन दोनों को प्लेइंग-11 में रखने का है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2015 के बाद विश्व कप जीतने के लिए उतरेगी। वह अब तक सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीत चुकी है। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। वहीं, भारत ने 1983 और 2011 में खिताब पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विश्व कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।