फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Yet to finalise plan against South Africa says Bhuvneshwar Kumar

बांग्लादेश की जीत से बढ़ा भारत का मनोबल, लेकिन द.अफ्रीका के लिए कोई प्लान तय नहीं

Wed, 29 May 2019 08:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 May 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Yet to finalise plan against South Africa says Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार

आखिरी अभ्यास मैच में बांग्लादेश पर मिली शानदार जीत से भारत का मनोबल बढा है, लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि पूर्व चैम्पियन टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच को लेकर अभी रणनीति नहीं बनाई है । पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत ने बांग्लादेश को दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में 95 रन से हराया।

विज्ञापन

भुवनेश्वर ने कहा, ‘बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए हालात कठिन थे, लेकिन हमने दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। इससे विश्व कप से पहले टीम का मनोबल इससे बढेगा।’ उन्होंने कहा, ‘आप विश्व कप में हमेशा जीत के साथ आगाज करना चाहते हैं, लेकिन अभी मैं नहीं कह सकता कि क्या रणनीति होगी। पहले मैच में पूरा एक हफ्ता है। हम अभ्यास और बैठकों के दौरान पहले मैच के बारे में रणनीति बनाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर ने कहा कि विश्व कप के दौरान दबाव का सामना करना ही कामयाबी की कुंजी होगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के हालात में खेलने का उनका अनुभव कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘विश्व कप बड़ा मंच है। दबाव तो होगा ही, लेकिन मैं उत्साहित और आत्मविश्वास से भरपूर हूं क्योंकि यहां पहले भी आ चुका हूं। मुझे यहां के हालात पता है। दोनों अभ्यास मैचों में मैने खुद को इसके अनुकूल ढाल लिया है।’

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा ,‘हम सभी को पता है कि इंग्लैंड में हालात तेज गेंदबाजों के मददगार होंगे। ऐसे में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मेरी भूमिका अहम होगी। हमें अपनी ताकत के बारे में पता है और यह भी पता है कि हमें क्या करना है।’

बतौर बल्लेबाज भी भुवनेश्वर से काफी अपेक्षाएं होंगी और वह अपनी बल्लेबाजी निखारने के लिए नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बल्लेबाजी में भी अच्छा करना चाहता हूं। मैने कुछ करीबी मैच खेले है जिनसे मेरा आत्मविश्वास बढा है।’

अभ्यास मैचों के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। हमारा पहला लक्ष्य विरोधी टीम को लक्ष्य हासिल करने से रोकना था। मुझे पता था कि विकेट से कितनी मदद मिलेगी और मुझे क्या करना होगा। इसी तरह हर किसी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed