{"_id":"5d29548e8ebc3e6ce97e9e80","slug":"world-cup-2019-whoever-beats-india-will-win-world-cup-michael-vaughan-prediction-will-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो भारत को हराएगा वही बनेगा विश्व विजेता, सच साबित हुई पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी की भविष्यवाणी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जो भारत को हराएगा वही बनेगा विश्व विजेता, सच साबित हुई पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी की भविष्यवाणी
Sat, 13 Jul 2019 01:31 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट विश्व कप 2019 का फाइनल मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 14 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों ही देशों के पास यह मौका होगा कि वो पहली बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करें।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इन दोनों ही टीमों ने भारतीय टीम को हराया है। इसकी वजह से ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ओपनर माइकल वॉन की भविष्यवाणी सौ फीसदी सच साबित होती है। वॉन ने 27 जून को एक ट्वीट कर यह दावा किया था कि, जो भी टीम भारतीय टीम को मात देने में कामयाब रहेगी, वही विश्व कप जीतने का हकदार बनेगी।
विज्ञापन
लीग मैच में टीम इंडिया ने जब वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया था तब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ट्वीट किया था। ये ट्वीट तब का है जब अंतिम चार की तस्वीर भी साफ नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इसके कुछ दिनों पहले भी वॉन ने अपने एक ट्वीट में यही दावा किया था। 27 जून को भारत की जीत के बाद वॉन ने कहा था, मैं अपनी बात पर आज भी कायम हूं, जो भी टीम भारत को हराएगी वही विश्व विजेता बनेगी।
पूर्व इंग्लिश सलामी बल्लेबाज वॉन की भविष्यवाणी सौ प्रतिशत सटीक साबित हुई है। लीग राउंड में मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था। इंग्लैंड से हार के बाद भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन यहां न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 18 रन से हरा दिया और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई।
अब फाइनल में भी यही दो टीमें खिताबी मुकाबले में आमने सामने हैं। यानी अब यह तय है कि भारत को हराने वाली इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से ही कोई एक विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा करेगा और वॉन की भविष्यवाणी सच साबित होगी।