फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019 when where and how to watch live streaming of Sri Lanka vs Afghanistan match

World Cup 2019: आज भिड़ेंगे अफगानिस्तान-श्रीलंका, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Tue, 04 Jun 2019 12:01 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 04 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019 when where and how to watch live streaming of Sri Lanka vs Afghanistan match
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : social Media

विश्व कप के अपने दूसरे मैच में जब अफगानिस्तान और श्रीलंका एक दूसरे से भिड़ेंगे तो, दोनों टीमों की कोशिश होगी वो वापस जीत की पटरी पर लौटें। श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से हार गई थी, जबकि अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने पटखनी दी थी। अपने दूसरे मुकाबले में दोनों ही टीमों की यह कोशिश होगी कि वो विश्व कप टूर्नामेंट अपनी पहली जीत दर्ज कर विश्व कप टूर्नामेंट में अपना खाता खोले

विज्ञापन

आइए आपको इस मैच से जुड़ी वो हर जानकारी देते हैं जो आपके लिए जानना जरूरी है..
 




 

 
 

मैच कब खेला जाएगा?

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का सातवां मैच 4 जून (मंगलवार) को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस मैदान पर खेला जाएगा।
 
विज्ञापन

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।

 

दोनों टीम इस प्रकार हैं

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया सिल्वा, जेफरी वांडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्धना

अफगानिस्तानः गुलबदीन नायब (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दवालत जादरान, आफताब आलम, हामिद हसन और मुजीब उर रहमान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed