World Cup 2019 पर लगा बदनुमा दाग, लगातार मैचों को धो रही बारिश ने बनवाया शर्मनाक रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप 2019 में बारिश विलेन बन गई है। अब तक खेले गए 16 मुकाबलों में से तीन मैच बरसात की भेंट चढ़ चुके है। आगे भी होने वाले मैचों पर बारिश का साया मंडरा रहा है। आज भी ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टांटन में खेले जाने वाले मुकाबले पर भी बरसात के काले बादल मंडरा रहे हैं। बरिश की वजह से मैच नहीं होने से फैंस के हाथ सिर्फ मायूसी लग रही है और वो सोशाल मीडिया पर जमकर आईसीसी को ट्रोल कर रहे हैं। आइए् दिखाते हैं आपको फैंस के कुछ रिएक्शन और धुले हुए मैचों की खास बातें।
बारिश ने पहले भी धोए हैं विश्व कप के मैच
इंग्लैंड में मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान बारिश इस कदर हावी है कि इसने अब तक 3 मैचों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहली बार एक टूर्नामेंट में बिना कोई गेंद फेंके दो मैच रद्द हुए हैं। इससे पहले साल 1979 और 2015 के वर्ल्ड कप में बारिश के कारण एक-एक मैच रद्द हुआ था।
साल 1992 और 2003 के वर्ल्ड कप एडिशन में 2-2 मैच बारिश के कारण हुए थे रद्द। 2011 वर्ल्ड कप में भी बारिश के कारण 1 मैच रद्द करना पड़ा था, 1979 और 1992 में भी रद्द हुए मैच।
ऑस्ट्रेलिया- पाकिस्तान के मैच में भी बरिश डाल सकती है खलल
बुधवार यानी आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टांटन के काउंटी मैदान पर विश्व कप का 17 वां मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार आज के मैच में 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में ओवर्स घटाए जा सकते हैं।
The ICC have apparently been working on a new poster for the #CWC19 pic.twitter.com/pFujDc2yPA
— CricketBadger (@cricket_badger) June 11, 2019
बारिश की भेंट चढ़ सकता है भारत-न्यूजीलैंड का मैच
13 जून को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है। नॉटिंघम हो रही बारिश की वजह से कल भारत का प्रैक्टिश सेशन धुल गया। बताया जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में 80 पीसदी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में हो सकता है कि गुरुवार को बिना कोई गेंद फेंके ही मैच रद्द हो जाए।
Will the real points table stand up plea--#CWC19 pic.twitter.com/F8lga0cDc0
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 11, 2019
11 जून श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मैच बिना टॉस के बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच शुरू ही नहीं हो सका, इस मैच में भी दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। इसके पहले खराब मौसम के चलते 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच 41-41 ओवर का ही मैच खेला गया था।
Presenting u the official trophy of ICC Rain World Cup 2019#Budget2019 #AUSvPAK #CWC19 pic.twitter.com/qK1zFLPxjM
— 16 y/o nibba (@iAliHa1der) June 11, 2019
10 जून को साउथैम्प्टन में दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से 7.3 ओवरों से आगे नहीं खेला जा सका जा और यह मुकाबला भी रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। हालांकि आईसीसी ने कहा कि हर मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा जा सकता, मौसम हमारे हाथ में नहीं है। मैच का बारिश की वजह से रद्द हो जाना निराशाजनक है।
The two teams everyday at #CWC19 pic.twitter.com/ICaDkeNliw
— Aisi Taisi Democracy (@AisiTaisiDemo) June 11, 2019
Man of the series in #CWC19 : Michael Phelps. #MyPrediction pic.twitter.com/cSpTMklBLn
— Rinda ツ (@Yunii_que) June 11, 2019
Sri Lanka won the toss & decided to swim first @ICC#CWC19 pic.twitter.com/b283DNqNUI
— 💙 मकरि मानव 💙 (@BeingSudeb45) June 11, 2019
Breaking News:@ICC has announced swimming competitions for rest of the WorldCup matches. #CWC19 pic.twitter.com/y5qfdJMYtY
— Waجeeهa 💫 (@BhattiSahiba9) June 11, 2019
The Official logo of #CWC19 pic.twitter.com/enZXPN7JJv
— Trendulkar (@Trendulkar) June 11, 2019