वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका पर 104 रन की बड़ी जीत हासिल की। मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स। पहले बल्ले से ताबड़तोड़ 89 रन पीट दिए। गेंद थामी तो दो विकेट चटकाए और फिर बाउंड्री पर ऐसा कैच पकड़ा कि देखने वाले देखते रह गए।
2 of 6
बेन स्टोक्स का करामाती कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बेहतरीन खेल के लिए स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान और उसके बाद भी चारों और उनके कैच की चर्चा थी, लेकिन इस इंग्लिश ऑलराउंडर का मानना है कि यह उनके करियर का बेस्ट कैच नहीं था।
3 of 6
बेन स्टोक्स
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कप के उद्धाटन मैच में केनिंग्टन ओवल मैदान पर सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाते हुए एंडिल फेहलुकवायो के कैच को पीछे से लपकते हुए स्टोक्स ने बता दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर फिल टफनेल ने उसी वक्त 'कैच ऑफ द सेंचुरी' करार दे दिया।
4 of 6
बेन स्टोक्स कैच
- फोटो : social media
हालांकि स्टोक्स की राय जुदा है। स्टोक्स 2015 एशेज टेस्ट के दौरान एडम वोग्स के एक हाथ से लिए कैच को अपने करियर का बेस्ट कैच मानते हैं। जब स्टोक्स से पूछा गया कि क्या यह उनके सबसे बेहतरीन कैच था तो उन्होंने कहा, 'नहीं मेरा बेस्ट कैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, एडम वोग्स का कैच सबसे ऊपर है।'
5 of 6
बेन स्टोक्स कैच
- फोटो : social media
स्टोक्स ने माना कि वो फेहलुकवायो के शॉट को सही तरह से जज नहीं कर सके और उन्हें काफी देर से अहसास हुआ कि बॉल उनके पीछे लैंड करेगी। हालांकि फिर भी वह कैच लपकने में सफल रहे। स्टोक्स ने कहा, 'दरअसल, मैं गलत जगह खड़ा था। यह कैच इतना मुश्किल नहीं होता अगर मैं सही जगह खड़ा होता। लेकिन हां यह कैच मेरे हाथ से छूट भी सकता था।'
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो: